SummerSlam में Roman Reigns-CM Punk नहीं, बल्कि ये रेसलर हारेगा WWE टाइटल, दिग्गज ने किया नतीजा लीक
WWE SummerSlam 2026 को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है. आगामी कुछ दिनों में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. वहां पर एक वर्ल्ड चैंपियनशिप में बड़ा बदलाव हो सकता है. दिग्गज ने इसकी भविष्यवाणी कर दी है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE SummerSlam 2026: WWE फैंस के लिए ये हफ्ता काफी रोमांच रहने वाला है. वीकेंड में लगातार दो दिन 1 और 2 अगस्त को तगड़ा एक्शन दिखेगा. समर की सबसे बड़ी पार्टी में रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक समेत कई बड़े रेसलर्स मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. कंपनी ने अभी तक 12 मैच बुक किए हैं, वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी शामिल हैं. टाइटल में बदलाव होना पक्का लग रहा है. एक दिग्गज ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि किस WWE स्टार के टाइटल रन का अंत हो सकता है. उन्होंने अपनी बात पर मुहर लगा दी है. (Photo: WWE.com)
समरस्लैम में होंगे बड़े वर्ल्ड टाइटल मैच
2 / 6समरस्लैम 2026 में बड़े वर्ल्ड टाइटल मैच बुक किए गए हैं. रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. सीएम पंक और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. वहीं लिव मॉर्गन अपनी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को इयो स्काई के खिलाफ दांव पर लगाएंगी. वुमेंस चैंपियनशिप के लिए भी लैडर मैच तय किया गया है. (Photo: WWE.com)
लिव मॉर्गन लग सकता है झटका
3 / 6Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर WWE विशेषज्ञ और दिग्गज सैमी रॉबर्ट्स ने समरस्लैम 2026 को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि रोमन रेंस और सीएम पंक अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे. रॉबर्ट्स ने भविष्यवाणी की है कि लिव मॉर्गन अपने टाइटल को इयो स्काई के खिलाफ हार सकती हैं. (Photo: WWE.com)
सैम रॉबर्ट्स ने क्या कहा?
4 / 6सैम रॉबर्ट्स ने कहा, "लिव मॉर्गन और इयो स्काई के बीच मुकाबला होगा. मुझे लगता है कि अब टाइटल बदलने का समय आ गया है. आप जानते हैं कि बतौर चैंपियन मॉर्गन ने कुछ खास काम नहीं किया है. इयो के पास चैंपियन रहना अब अच्छा रहेगा. वो इसे डिफेंड कर शानदार मैच देंगी." (Photo: WWE.com)
मॉर्गन का शर्मनाक टाइटल रन
5 / 6लिव मॉर्गन ने रेसलमेनिया 42 में स्टेफनी वकेर को हराकर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की. मॉर्गन को बतौर चैंपियन 100 दिन हो गए हैं. उन्होंने इसे एक बार फिर दांव पर नहीं लगाया है. अभी तक उनका शर्मनाक टाइटल रन देखने को मिला है. फैंस भी उनका मजाक बना रहे हैं. (Photo: WWE.com)
मॉर्गन को मिल सकता है धोखा
6 / 6समरस्लैम 2026 में लिव मॉर्गन को धोखा भी मिल सकता है. रॉक्सन परेज मैच में दखलअंदाजी कर उनके साथ धोखेबाजी कर सकती हैं. हाल ही में राकेल रॉड्रिगेज ने वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती है. उन्होंने सोल रुका को हराया. अब देखना होगा कि मॉर्गन टाइटल डिफेंड कर पाएंगी या नहीं. (Photo: WWE.com)