WWE रेसलर बनने से पहले ये काम करते थे आपके फेवरेट 7 स्टार्स, कोई था डिलीवरी बॉय, तो कोई चलाता था गाड़ी

WWE स्टार्स का सफर आसान नहीं रहा है. इन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. कुछ रेसलर्स ने मशहूर होने से पहले आम लोगों की तरह अलग-अलग तरह की नौकरियां की हैं. आइए आपको सात सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने रेसलिंग में आने से पहले नौकरी की है.

WWE
1 / 8
क्या करते थे ये WWE रेसलर?

WWE Stars Did Before Famous: WWE का इतिहास काफी लंबा रहा है. इसमें काम करने वाले रेसलर्स आज बहुत सफल हैं. कई तो अब हॉलीवुड में भी काम कर रहे हैं. इनके पास पैसा और शोहरत सबकुछ है. इन रेसलर्स का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है. इन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. इनकी रेसलर बनने से पहले की लाइफ बहुत ही खराब थी. घर चलाने के लिए सभी को कोई ना कोई बाहर की नौकरी करनी पड़ी था.

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस2 / 8

रोमन रेंस आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्हें ट्राइबल चीफ कहा जाता है. रेंस ने रेसलिंग में आने से पहले आम लोगों की तरह नौकरी की थी. 2009 में वो अपनी बहन के बिजनेस में ऑफिस फर्नीचर लगाने का काम करके अपना गुजारा करते थे.

विज्ञापन

जॉन सीना

जॉन सीना3 / 8

जॉन सीना ने WWE और हॉलीवुड से बहुत पैसा कमाया है. हालांकि, उनकी पहले की जिंदगी खास नहीं रही है. एक समय था जब उनके पास किराया देने के पैसे नहीं थे. रेसलिंग में आने से पहले सीना ने बॉस्टन में लिमोसिन चालक की नौकरी की थी. सीना पहले आर्मी में जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.

लिव मॉर्गन

लिव मॉर्गन4 / 8

लिव मॉर्गन ने अब वुमेंस डिवीजन में अपना बड़ा नाम बना लिया है. मौजूदा समय में उनके पास वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप है. हूटर्स के दुनियाभर में 400 से अधिक होटल हैं. लाखों लड़कियां इनमें वेटर और बारटेंडर के रूप में काम कर चुकी हैं. लिव मॉर्गन भी इनमें से एक थीं. रेसलिंग में आने से पहले उन्होंने हूटर्स में नौकरी की थी.

विज्ञापन

एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स5 / 8

एजे स्टाइल्स ने इस साल की शुरुआत में अपने ऐतिहासिक करियर को खत्म किया. उनक करियर भी आसान नहीं रहा है. रेसलिंग में आने से पहले वो बतौर वॉटर डिलीवरी मैन नौकरी की थी. इस काम से वो अपना गुजारा करते थे. आज रेसलिंग की दुनिया में उनका बहुत बड़ा नाम है.

बैकी लिंच

बैकी लिंच6 / 8

बैकी लिंच ने WWE का टॉप स्टार बनने के लिए बहुत मेहनत की है. अब वो पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं. बैकी ने रेसलिंग में आने से पहले फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी की थी. उन्होंने आयरिश एयरलाइन एयरो लिंगस में काम किया था. आज वो एक लग्जरी लाइफ जीती हैं.

विज्ञापन

शेमस

शेमस7 / 8

शेमस का नाम भी दिग्गजों की लिस्ट में आता है. कई सालों से वो WWE में काम कर रहे हैं. रेसलिंग में आने से पहले उन्हें भी नौकरी करनी पड़ी है. वो आईटी सलाहकार और बॉडीगार्ड की नौकरी कर चुके हैं. शेमस कई बार इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उन्हें आईटी सेक्टर की अच्छी जानकारी है.

द ग्रेट खली

द ग्रेट खली8 / 8

WWE से भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली ने नाम, शोहरत और अच्छा पैसा हासिल किया. हालांकि, उनका रास्ता आसान नहीं रहा है. पेट के खातिर उन्होंने अपने भाइयों के साथ मजदूरी की. इसके अलावा खली ने शिमला में एक बिजनेसमैन के लिए बॉडीगार्ड के रूप में काम किया. वो पंजाब स्टेट पुलिस में पुलिस अधिकारी भी रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन