5 चौंकाने वाली चीजें जो इस हफ्ते WWE Raw में देखने को मिल सकती हैं, क्या Roman Reigns को फिर लगेगा झटका?

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हैं. वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने पहले ही कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं. फैंस शो को लेकर बहुत उत्साहित हैं. कुछ चौंकाने वाली चीजें वहां पर हो सकती हैं.

WWE
1 / 6
WWE Raw में क्या होगा?

Advertisment

रोमन रेंस पर फिर से अटैक

रोमन रेंस पर फिर से अटैक2 / 6

रोमन रेंस से बिल्कुल भी जेकब फाटू डर नहीं रहे हैं. फाटू ने रेंस के ऊपर दबदबा बनाया हुआ है. पिछले हफ्ते फाटू ने द उसोज़ को भी धराशाई किया. साथ ही साथ रेंस को भी खूब पीटा. रेंस पर इस हफ्ते भी फाटू द्वारा भयानक हमला किया जा सकता है, जिसे देखकर फैंस चौंक सकते हैं.

विज्ञापन

नए चैंपियन मिल सकते हैं

नए चैंपियन मिल सकते हैं3 / 6

पेज और ब्री बैला ने रेसलमेनिया 42 में वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. इस हफ्ते Raw में दोनों अपने टाइटल को रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं. पेज और बैला के टाइटल रन का अंत इस बार हो सकता है.

स्टेफनी वकेर की वापसी

स्टेफनी वकेर की वापसी4 / 6

स्टेफनी वकेर इंजरी के कारण कुछ हफ्तों से गायब चल रही हैं. वो इस हफ्ते वापस आकर फैंस को चौंका सकती हैं. लिव मॉर्गन के ऊपर वो हमला कर सकती हैं. दोनों की राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है. स्टेफनी आकर बवाल मचाने का पूरा दम रखती हैं.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन की वापसी

रैंडी ऑर्टन की वापसी5 / 6

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रैंडी ऑर्टन अब Raw का हिस्सा बन सकते हैं. वो रेसलमेनिया 42 में हार के बाद से अभी तक टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. रैंडी रेड ब्रांड में आकर ओबा फेमी के ओपन चैलेंज को स्वीकार कर सकते हैं. दोनों के बीच तगड़ा मैच हो सकता है.

द उसोज़ का धोखा

द उसोज़ का धोखा6 / 6

द उसोज़ (जिमी उसो और जे उसो) Raw में इस हफ्ते सभी को चौंका सकते हैं. वो रोमन रेंस को धोखा देकर जेकब फाटू से हाथ मिल सकता है. कंपनी इस तरह की बुकिंग कर बड़ा उलटफेर कर सकती है. अगर उसोज़ ने ये काम किया तो फिर रेंस को तगड़ा झटका लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन