WWE में कौन छीनेगा Roman Reigns से ट्राइबल चीफ का ताज? इन 5 स्टार्स के कारण गद्दी पर मंडरा रहा खतरा

WWE में 2020 से ब्लडलाइन के लीडर के रूप में रोमन रेंस काम कर रहे हैं. इस वजह से उन्हें ट्राइबल चीफ कहा जाता है. इस कैरेक्टर में उन्होंने खूब सफलता हासिल की है. यहां आपको कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे जो आगे जाकर रेंस की जगह अगले ट्राइबल चीफ बन सकते हैं.

WWE
1 / 6
कौन बनेगा अगला ट्राइबल चीफ?

Roman Reigns: अगस्त, 2020 में रोमन रेंस हील टर्न लिया था. इसके बाद उन्होंने अपना ब्लडलाइन ग्रुप बनाया, जिसे तगड़ी सफलता मिली. रोमन WWE में अपने परिवार का नेतृत्व करते हैं. इस वजह से उन्हें ट्राइबल चीफ कहा जाता है. वो हेड ऑफ द टेबल हैं. रेंस का ये ताज कई बार खतरे में भी पड़ा. अभी तक वो चीफ बने हुए हैं. हालांकि, आगे जाकर उनकी गद्दी पर खतरा भी मंडरा सकता है. यहां हम आपको पांच स्टार्स की बात करेंगे जो अगले ट्राइबल चीफ बन सकते हैं.

विज्ञापन

जे उसो

जे उसो2 / 6

जे उसो अब कंपनी के बड़े स्टार बन चुके हैं. उन्होंने हमेशा रोमन रेंस का साथ दिया. 2023 में जे भी ट्राइबल चीफ बनने के लिए आगे आए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली. जे आगे जाकर रोमन की जगह ले सकते हैं. उनके पास पूरी क्षमता है कि वो अपने परिवार को इस बिजनेस में आगे ले सकते हैं.

विज्ञापन

सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ3 / 6

सोलो सिकोआ ने भी ट्राइबल चीफ बनने के लिए खूब जंग लड़ी. रोमन रेंस के साथ उनका मैच भी हुआ. उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन भी बनाई. सिकोआ अभी भी पीछे नहीं हटे हैं. वो आगे जाकर एक बार फिर ट्राइबल चीफ के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं.

जेकब फाटू

जेकब फाटू4 / 6

जेकब फाटू ने अपने काम से पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि वो रोमन रेंस की जगह ट्राइबल चीफ बन सकते हैं. उन्होंने इसके लिए रेंस को चुनौती भी दे दी है. वो रोमन से सबकुछ हासिल करना चाहते हैं. उन्हें पुश भी दिया जा रहा है. फाटू भी आगे जाकर नए ट्राइबल चीफ बन सकते हैं.

विज्ञापन

द रॉक

द रॉक5 / 6

द रॉक को आप इस लिस्ट से दूर नहीं रख सकते हैं. वो ब्लडलाइन के सबसे पड़े प्लेयर हैं. रॉक भी ट्राइबल चीफ बनने के हकदार हैं. उन्होंने अभी तक रिटायरमेंट नहीं लिया है. 2024 में उन्होंने रोमन रेंस के साथ काम किया था. आगे जाकर वो भी ट्राइबल चीफ बन सकते हैं.

जिला फाटू

जिला फाटू6 / 6

जिला फाटू ने इंडिपेंडेंट सर्किट में जबरदस्त काम कर अपना बड़ा नाम बना लिया है. उनकी भी WWE में एंट्री की खबरें आ रही हैं. आने वाले समय में रोमन रेंस के साथ कार्य कर सकते हैं. जिला को भी ट्राइबल चीफ बनने का मौका मिल सकता है. वो दावेदारी ठोक सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन