5 WWE स्टार्स जो 2026 में अभी तक Triple H के रहे हैं फेवरेट, एक ने Brock Lesnar को किया रिटायर
WWE के लिए 2026 अभी तक शानदार रहा है. फैंस को बड़े सरप्राइज मिले हैं. ट्रिपल एच ने अपने एक्शन से दिखाया है कि उनके कौन-कौन से फेवरेट रेसलर्स अभी तक रहे हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

Triple H: WWE में 2026 के दो बड़े इवेंट रॉयल रंबल और रेसलमेनिया 42 हो चुके हैं. इसके अलावा भी बड़े शो देखने को मिले. WWE ने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. कुछ स्टार्स को उनकी क्षमता के अनुसार बड़ा पुश भी दिया गया. अब कंपनी समरस्लैम की तैयारी में जुट गई है. ट्रिपल एच ने अभी तक अपने फेवरेट रेसलर्स को आगे बढ़ाया है. उन्होंने बताया दिया है कि वो कंपनी का फ्यूचर देख रहे हैं. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो 2026 में अभी तक द गेम के फेवरेट रहे हैं.
ओबा फेमी
2 / 6ओबा फेमी को शुरुआत ही खूब हाइप किया गया है. रॉयल रंबल मैच में उन्होंने अपना दम दिखाया. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया. फेमी को हाइप करने के लिए रिंग में खुद कई बार ट्रिपल एच भी आए. फेमी अभी तक द गेम के फेवरेट रहे हैं.
ट्रिक विलियम्स
3 / 6ट्रिक विलियम्स भी ट्रिपल एच के फेवरेट रहे हैं. उन्हें मेन रोस्टर में आए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सैमी ज़ेन को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप अपने नाम की. विलियम्स का टाइटल रन भी बढ़िया चलने वाला है. ट्रिपल एच पूरी तरह उनके पीछे खड़े हैं.
लिव मॉर्गन
4 / 6लिव मॉर्गन भी ट्रिपल एच की अभी तक फेवरेट रही हैं. शुरुआत में उन्होंने वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद रेसलमेनिया 42 में स्टेफनी वकेर को हराकर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की. ट्रिपल एच ने मॉर्गन को तगड़ा पुश दिया है. ये साल अभी तक उनके लिए बेहतरीन रहा है.
रोमन रेंस
5 / 62025 में रोमन रेंस की बुकिंग ट्रिपल एच की सही नहीं की थी. 2026 में अभी तक ट्रिपल एच के फेवरेट रेंस रहे हैं. रोमन ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. रेंस का ये टाइटल रन शानदार रहने वाला है.
जे'वॉन एवंस
6 / 6जे'वॉन एवंस युवा स्टार हैं. उनकी मेन रोस्टर में एंट्री करा दी गई है. वो अभी तक बड़े मैचों का हिस्सा रहे हैं. ट्रिपल एच धीरे-धीरे उन्हें आगे बढ़ा रहे हैं. वो भी उनके अभी तक फेवरेट रहे हैं. एवंस का फ्यूचर में वर्ल्ड चैंपियन बनना भी पक्का है. इस साल वो बडे़ कारनामे कर सकते हैं.