ये 5 भारतीय क्रिकेटर WWE में होते, तो कौन होता ‘Brock Lesnar' और कौन 'Roman Reigns'?

स्टाइल्स, आक्रामकता और नेतृत्व को लेकर अक्सर फैंस के बीद WWE स्टार्स और क्रिकेटर्स की तुलना चलती रहती है. सोशल मीडिया पर भी मजेदार बातें सामने आती हैं. आपको कुछ भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं कि अगर वो WWE में होते तो किस रेसलर्स का कैरेक्टर उनके ऊपर अच्छा लगता.

WWE
1 / 6
कौन हैं WWE स्टार्स के समान?

Indian Cricketers Similar To WWE-Superstars: भारत में क्रिकेट की फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. क्रिकेटर्स के लुक्स, आक्रामकता और स्टाइल्स को फैंस बहुत पसंद करते हैं. WWE रेसलर्स की पहचान भी इन्हीं चीजों से होती है. क्रिकेटर्स और रेसलर्स की तुलना करना काफी दिलचस्प है. दर्शकों के बीच इसे लेकर चर्चा चलती रहती है. यहां हम पांच मौजूदा भारतीय क्रिकेटर्स की बात करेंगे कि वो WWE के किस स्टार के समान है.

विज्ञापन

विराट कोहली-रोमन रेंस

विराट कोहली-रोमन रेंस2 / 6

विराट कोहली ने क्रिकेट की दुनिया में खूब नाम कमाया है. दुनियाभर में उनके फैंस हैं. उनके लुक और एग्रेशन को दर्शक बहुत पसंद करते हैं. कुछ ऐसा ही WWE में किरदार रोमन रेंस का है. उनका नाम भी अब दिग्गजों की लिस्ट में आता है. कोहली हमेशा अपने विरोधी को करारा जवाब देते हैं. रेंस भी रिंग में दुश्मन को सबक सिखाने से पीछे नहीं हटते हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा-ब्रॉक लैसनर

रोहित शर्मा-ब्रॉक लैसनर 3 / 6

ब्रॉक लैसनर को WWE का द बीस्ट कहा जाता है. शानदार शैली, सुपरपावर, लीडरशिप और चपलता के कारण ही उन्हें ये नाम दिया गया है. क्रिकेट में लैसनर के ये गुम रोहित शर्मा से मिलते हैं. वो भी किसी से कम नहीं हैं. क्रिकेट के मैदान में उनका बीस्ट अवतार फैंस बहुत बार देख चुके हैं.

एमएस धोनी-जॉन सीना

एमएस धोनी-जॉन सीना4 / 6

एमएस धोनी क्रिकेट के आइकॉनिक फेस में से एक हैं. गेम को शांंत रहकर कैसे जीता है, वो उनसे बेहतर कोई नहींं जानता. क्रिकेट को जैसे आज भी धोनी की जरूरत है, वैसे ही WWE को जॉन सीना की है. दोनों की तुलना करें तो ज्यादा फर्क नहीं है.

विज्ञापन

स्मृति मंधाना-शार्लेट फ्लेयर

स्मृति मंधाना-शार्लेट फ्लेयर5 / 6

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शतकों और रनों के मामले में स्मृति मंधाना बहुत आगे हैं. लगातार वो रिकॉर्ड बना रही हैं. WWE के वुमेंस डिवीजन में शार्लेट फ्लेयर ने सबसे ज्यादा चैंपियनशिप अपने नाम की हैं. इन दोनों स्टार्स को दर्शकों को अपनी तरफ खींचना बहुत अच्छे से आता है.

हार्दिक पांड्या-सैथ रॉलिंस

हार्दिक पांड्या-सैथ रॉलिंस6 / 6

हार्दिक पांड्या आए दिन अपना लुक बदलते रहते हैं. वो एथलेटिक खिलाड़ी हैं. साथ ही साथ हार्दिक मैच पलटने वाले खिलाड़ी भी माने जाते हैं. WWE में कुछ ऐसा ही काम सैथ रॉलिंस का है. वो भी इन्हीं चीजों के लिए मशहूर हैं. हार्दिक और रॉलिंस अपने-अपने गेम में सबसे बेस्ट माने जाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन