Women’s T20 World Cup 2026 टीम में इन 5 स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह, सिलेक्टर्स के फैसले से फैंस हैरान

Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली इस 15 सदस्यीय टीम में 5 स्टार खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है, जिससे हर कोई हैरान है.

Indian Women cricket Team
1 / 7
Indian Women cricket Team

ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी. टीम इंडिया 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. हालांकि, इस 15 सदस्यीय टीम में 5 स्टार खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है, जिससे हर कोई हैरान है.  

विज्ञापन

1. प्रतीका रावल

1. प्रतीका रावल 2 / 7

25 साल की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज प्रतीका रावल का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद प्रतिका को टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में न चुना जाना काफी चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है. हालांकि, अभी तक वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू नहीं कर पाई हैं, लेकिन उन्होंने 27 वनडे मैचों में 47.56 की शानदार औसत से 1189 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

2. हरलीन देओल

2. हरलीन देओल 3 / 7

हरलीन देओल को भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई है. हरलीन अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ उपयोगी गेंदबाजी के लिए भी जानी जाती हैं और अब तक भारत के लिए खेले 28 टी20I मैचों की 20 पारियों में उन्होंने 311 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में भी उन्होंने योगदान दिया है और नौ पारियों में 6 विकेट हासिल किए हैं.

3. स्नेह राणा

3. स्नेह राणा 4 / 7

स्टार बॉलिंग ऑलराउंडर स्नेह राणा को भी इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में मौका नहीं मिल सका है. उन्होंने अब तक भारत के लिए 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और 31 पारियों में 24.15 की औसत से कुल 26 विकेट अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

4. अमनजोत कौर

4. अमनजोत कौर 5 / 7

अमनजोत कौर भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में जगह नहीं बना पाई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमनजोत चोट से जूझ रही हैं, जिसके कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें इस बार शामिल नहीं किया. बता दें कि, अमनजोत पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम का हिस्सा थीं.

5. उमा छेत्री

5. उमा छेत्री 6 / 7

उमा छेत्री भी इस बार टीम में जगह नहीं बना सकीं. उन्होंने भारत के लिए अब तक 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिनकी 4 पारियों में वह कुल 37 रन ही बना पाई हैं. गौरतलब है कि पिछली बार उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया गया था, लेकिन इस बार वह चयन से बाहर रह गई हैं.

विज्ञापन

2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम7 / 7

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मांधना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन