IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ की जगह संजू सैमसन बनेंगे CSK के कप्तान? आर अश्विन ने दिया सटीक जवाब

आईपीएल 2026 में 5 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक खराब रहा है. टीम ने अब 6 मैच खेले हैं और 4 जीत हासिल कर ली है. अब तक खेल गए मुकाबले में सीएसके ने केवल 2 जीत हासिल की है, जबकि टीम को 4 मैच गंवाना पड़ा है. बतौर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन भी खराब रहा है. ऐसे में उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं.

Cricket News - 2026-04-19T204313.783
1 / 6

Advertisment

ऋतुराज गायकवाड़ की खराब कप्तानी

ऋतुराज गायकवाड़ की खराब कप्तानी2 / 6

क्रिकेट के गलियारों में चर्चा तेज है कि ऋतुराज गायकवाड़ से सीएसके की कप्तानी छिनी जा सकती है. ऐसे में संजू सैमसन का नाम सबसे आगे चल रहा है. आर अश्विन ने भी इस मसले पर चुप्पी तोड़ी है, जो पूर्व में सीएसके के लिए कई सालों तक खेल चुके हैं.

विज्ञापन

आर अश्विन ने दिया जवाब

आर अश्विन ने दिया जवाब3 / 6

आर अश्विन सीएसके के मैनेजमेंट को बखूबी जानते हैं. उन्होंने अपनी हालिया बातचीत में ऋतुराज की कप्तानी पर बात की है. उनका मानना है कि संजू सैमसन भविष्य में सीएसके की कप्तानी संभालेंगे.

'संजू बनेंगे कप्तान'

'संजू बनेंगे कप्तान'4 / 6

आर अश्विन ने कहा “मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि संजू एक दिन सीएसके की कप्तानी जरूर करेंगे। मुझे नहीं पता कि वह कब कप्तान बनेंगे, हालांकि, मैं नहीं चाहूंगा कि संजू किसी और की विरासत को आगे बढ़ाएं. उन्हें अपनी खुद की पहचान बनानी चाहिए और अपने तरीके से खेलना चाहिए.

विज्ञापन

संजू जड़ चुके हैं शतक

संजू जड़ चुके हैं शतक5 / 6

संजू आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए शतक लगा चुके हैं. उनका ट्रेड इस साल ही राजस्थान रॉयल्स से सीएसके के लिए हुआ था. संजू कई सालों तक राजस्थान के लिए कप्तानी कर चुके हैं. उनकी कप्तानी में राजस्थान आईपीएल 2022 का फाइनल भी खेली है.

संजू आईपीएल के शानदार कप्तान

संजू आईपीएल के शानदार कप्तान6 / 6

उन्होंने 67 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम को 22 मैचों में जीत मिली है. इसके अलावा 29 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. आईपीएल 2022 में उनकी कप्तानी में राजस्थान ने साल 2022 में 10 जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन