IPL 2026 में शुरुआती मैचों से बाहर रहने पर क्या MS Dhoni की कटेगी सैलरी? जानिए क्या है BCCI का नियम
MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के 'थाला' एमएस धोनी इंजरी के चलते आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों के मैचों से बाहर हो गए हैं. धोनी अप्रैल के अंत में वापसी कर सकते हैं. वहीं, फैंस के मन में यह सवाल है कि क्या शुरुआती मैचों में नहीं खेलने पर धोनी की सैलरी कटेगी?

IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस का बड़ा झटका लगा जब टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एमएस धोनी के काफ इंजरी (Calf Strain) के कारण सीजन के शुरुआती दो हफ्तों के मैचों से बाहर होने की खबर सामने आई. 44 साल के धोनी की अप्रैल के अंत में वापसी की संभावना है और वह कम से कम 6 मैच मिस कर सकते हैं.
क्या एमएस धोनी की सैलरी कटेगी?
2 / 8CSK ने धोनी को आईपीएल 2026 के लिए अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. वह चेन्नई टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं. ऐसे में एक तरफ फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा हो रही है कि अगर धोनी शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे, तो क्या उनकी सैलरी काट ली जाएगी? ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है BCCI का नियम.
क्या है IPL का नियम?
3 / 8IPL के सैलरी नियमों के अनुसार, खिलाड़ियों की सैलरी कटना पर इस बात पर निर्भर करता है कि खिलाड़ी कब और कैसे चोटिल हुआ है. BCCI के नियमों के मुताबिक, यदि कोई भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीम के कैंप में रिपोर्ट कर देता है और वहां प्रैक्टिस के दौरान या सीजन शुरू होने के ठीक पहले चोटिल होता है, तो उसे पूरी सैलरी दी जाती है.
उपलब्धता के आधार पर कटती है सैलरी
4 / 8अगर कोई खिलाड़ी केवल कुछ मैचों के लिए बाहर होता है और फिर टीम में वापस आ जाता है, तो उसकी सैलरी में कोई कटौती नहीं की जाती. सैलरी केवल तब कटती है जब खिलाड़ी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध न हो या वह बिना किसी मेडिकल कारण के टूर्नामेंट छोड़ दे.
खिलाड़ियों का होता है इंश्योरेंस
5 / 8IPL में सभी अनुबंधित खिलाड़ियों का इंश्योरेंस होता है. यदि कोई खिलाड़ी चोट के कारण बाहर होता है, तो उसकी सैलरी का भुगतान बीमा कंपनी के माध्यम से किया जाता है. फ्रेंचाइजी को इसमें अपनी जेब से अतिरिक्त पैसे नहीं देने पड़ते.
नहीं कटेगी धोनी की सैलरी
6 / 8हालांकि, धोनी आईपीएल 2026 के लिए लंबे समय से CSK टीम के साथ अभ्यास कर रहे थे और पूरे सीजन के लिए उपलब्ध भी थे. ऐसे में उनकी सैलरी में कटौती की संभावना ना के बराबर है और उन्हें पूरी सैलरी मिलेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
धोनी ने शुरू की प्रैक्टिस
7 / 8चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में पुष्टि की है कि धोनी फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. वहीं, फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी प्रैक्टिस के लिए नेट्स में जाते नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि 'थाला' जल्दी ही मैदान पर वापसी करते दिखाई देंगे.
धोनी का IPL करियर
8 / 8धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 278 मैच खेल लिए हैं, जिनकी 242 पारियों में उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं. उनके नाम आईपीएल में 24 अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 84* रहा है. आईपीएल 2025 में उन्होंने 13 पारियों में कुल 196 रन बनाए थे. धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 5 बार आईपीएल का खिताब भी जिताया है.