IPL 2026 के बाद छिन जाएगी हार्दिक पांड्या से कप्तानी? आंकड़े दे रहे गवाही

Hardik Pandya Captaincy: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने इस सीजन अब तक खेले 8 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत हासिल कर पाई है, जबकि 6 में हार का मुंह देखना पड़ा है.

Hardik Pandya
1 / 7
Hardik Pandya

Hardik Pandya Captaincy: आईपीएल 2026 में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने इस सीजन अब तक कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मानी जाने वाली MI के खराब प्रदर्शन से हर कोई हैरान है और हार्दिक की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

IPL 2026 में MI का खराब प्रदर्शन

IPL 2026 में MI का खराब प्रदर्शन2 / 7

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें टीम सिर्फ 2 में जीत हासिल कर पाई है, जबकि 6 में हार का मुंह देखना पड़ा है. MI फिलहाल सिर्फ 4 अंक और -0.784 के नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर मौजूद है. SRH के खिलाफ हार के बाद टीम के लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है. वहीं, MI के फैंस हार्दिक पांड्या को कप्तानी पद से हटाने की मांग भी कर रहे हैं.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर मंडराया खतरा

हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर मंडराया खतरा3 / 7

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को दिसंबर 2023 में MI की कप्तानी सौंपी गई थी. हार्दिक ने 2022 में अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था, जबकि 2023 में फाइनल में भी पहुंचा था. उनकी इस सफलता को देखते हुए मुंबई फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि वे टीम की किस्मत बदल देंगे. लेकिन हार्दिक अपनी कप्तानी में मुंबई के लिए अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं.

IPL 2026 के बाद छिन सकती है कप्तानी

IPL 2026 के बाद छिन सकती है कप्तानी4 / 7

आईपीएल 2024, 2025 और अब 2026 में हार्दिक के नेतृत्व में मुबंई टीम को वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी. पिछले सीनज में मुंबई पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रही थी, जबकि 2024 में सबसे निचले पायदान पर रही और मौजूदा सीजन में भी टीम की हालत खराब है. लगातार 3 असफल सीजन ने हार्दिक की कप्तानी पर भी गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा के साथ हुआ था ऐसा

रोहित शर्मा के साथ हुआ था ऐसा5 / 7

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) IPL चैंपियन बनाया था. हालांकि, 2021, 2022 और 2023 के लगातार तीन असफल सीजन के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था. फैंस के लिए यह फैसला काफी चौंकाने वाला था क्योंकि रोहित सिर्फ एक कप्तान नहीं, बल्कि MI की पहचान बन चुके थे.

MI दोहराएगी रोहित शर्मा जैसा इतिहास

MI दोहराएगी रोहित शर्मा जैसा इतिहास6 / 7

लगातार 3 सीजन की असफलता के बाद रोहित शर्मा को कप्तानी पद छोड़ना पड़ा था और अब हार्दिक भी उसी स्थिति में खड़े हैं. इसी आंकड़े को देखकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या MI हार्दिक के साथ भी रोहित जैसा इतिहास दोहराएगी और उनसे कप्तानी छिन लेगी. माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस अगले सीजन से पहले ये बड़ा फैसला ले सकती है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के कप्तानी रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या के कप्तानी रिकॉर्ड7 / 7

अगर हार्दिक के रिकॉर्ड की करें तो उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 36 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम सिर्फ 14 मैच जीत पाई है, जबकि 22 में टीम को हार झेलनी पड़ी मिली है. ओवरऑल उन्होंने आईपीएल में 67 मैचों में कप्तानी की है और 37 में जीत हासिल की, जबकि 30 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन