IPL 2026: क्या हार्दिक पांड्या से बीच सीजन में छिनेगी MI की कप्तानी? हालात देखकर मिल रहे ऐसे इशारे

Will Hardik Pandya Lose MI Captaincy: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में मुंबई इंडियंस के फ्लॉप शो के बाद हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं. 32 साल के खिलाड़ी सोमवार 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम का होम मैच पीठ की ऐंठन के कारण नहीं खेल पाए थे.

Hardik Pandya
1 / 6
Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या ने अपनी लीडरशिप गुजरात टाइटंस को साल 2022 का आईपीएल खिताब जिताया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी हासिल हुई थी, लेकिन उसके बाद एमआई टीम का परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा है, ऐसे में क्रिकेट फैंस को आशंका है कि कहीं मौजूदा सीजन के बीच में उनकी कप्तानी न छिन जाए.

विज्ञापन

2 / 6

भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना ​​है कि मुंबई इंडियंस मौजूदा आईपीएल के दौरान हार्दिक पांड्या को कप्तानी से नहीं हटाएगी. उन्होंने अंदाजा लगाया है कि मैनेजमेंट इसके बजाय सीजन खत्म होने के बाद इस ऑलराउंडर की परफॉर्मेंस को रिव्यू करेगा.

विज्ञापन

3 / 6

वसीम जाफर का मानना है कि टीम के खराब प्रदर्शन के लिए अकेले हार्दिक को कसूरवार नहीं ठहराया जाना चाहिए. जब ​​उनसे पूछा गया कि क्या 5 बार की चैंपियन टीम सीजन के बीच में अपने कप्तान को बदलने पर विचार कर सकती है.

4 / 6

जाफर ने अपने यू-ट्यूब वीडियो में कहा, 'ये सभी फैसले टूर्नामेंट खत्म होने के बाद लिए जाते हैं. टूर्नामेंट के बीच में कोई भी इसके बारे में नहीं सोचता. मुंबई इंडियंस का सफर सिर्फ मैथमेटिकली ही जिंदा है; वो तकरीबन टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.'

विज्ञापन

5 / 6

जाफर ने आगे कहा, 'उन्होंने उम्मीद से कम प्रदर्शन किया है, लेकिन आप ये नहीं कह सकते कि इस टीम ने हार्दिक पांड्या की वजह से खराब खेला. बाकी खिलाड़ियों ने भी अच्छा नहीं खेला है, और चोट की समस्याएं भी रही हैं. रोहित गलत वक्त पर इंजर्ड हो गए, और जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और ट्रेंट बोल्ट अपनी फॉर्म पाने के लिए संघर्ष करते रहे.'

6 / 6

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने एलएसजी के खिलाफ एमआई की कप्तानी की. इस मुकाबले में मुंबई ने 6 विकेट से एक अहम जीत दर्ज की. उन्होंने आईपीएल के इतिहास में अपना सबसे बड़ा कामयाब चेज दर्ज किया, जिसमें उन्होंने 18.4 ओवर में 229 रनों के टारगेट को हासिल कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन