MI vs RCB: काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरे मुंबई और बेंगलुरु के खिलाड़ी? जानें असली वजह

MI vs RCB: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम आमने सामने हैं. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी ब्लैक पट्टी बांधकर उतरे हैं. इसकी वजह बेहद ही खास है.

Cricket News - 2026-04-12T211322.667
1 / 6

आईपीएल 2026 का मैच नंबर 20 मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों की भिड़ंत हो रही है. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में मुंबई और आरसीबी के खिलाड़ी ब्लैक पट्टी बांधकर उतरे हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह.  

विज्ञापन

आरसीबी की शानदार शुरुआत

आरसीबी की शानदार शुरुआत2 / 6

आरसीबी को इस मैच में शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और फिल्प साल्ट ने आरसीबी के लिए शतकीय साझेदारी की. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी ब्लैक पट्टी बांधकर उतरे हैं.

विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे खिलाड़ी?

काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे खिलाड़ी?3 / 6

दरअसल, 12 अप्रैल को भारतीय दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया था, जिसके शोक में देश डूबा हुआ है. इसलिए मुंबई और आरसीबी के खिलाड़ी ब्लैक पट्टी बांधकर आशा भोसले के सम्मान में उतरे हैं. आशा भोसले क्रिकेट की बहुत बड़ी प्रशंसकों में से एक थीं.

आशा भोसले को मिला सम्मान

आशा भोसले को मिला सम्मान4 / 6

मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम में लगे इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड पर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान दर्शकों ने एक मिनट का मौन भी रखा. भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था.

विज्ञापन

12 अप्रैल को हुआ था निधन

12 अप्रैल को हुआ था निधन5 / 6

सोमवार 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले का निधन हुआ था, जिसके बाद क्रिकेट जगत की हंस्तियों ने भी दुख जाहिर किया था. कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था "आपकी आवाज ने लाखों लोगों को छुआ और आप हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी. "

साल 2006 में यादगार गाना

साल 2006 में यादगार गाना6 / 6

भोसले ने 1943 से लेकर 2026 तक कई हिट गाने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को दिए हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2006 में उन्होंने ब्रेट ली के साथ युगल गीत "यू आर द वन फॉर मी" रिकॉर्ड किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन