MI vs CSK: काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरे चेन्नई के खिलाड़ी? जानें बड़ी वजह

MI vs CSK: आईपीएल 2026 में 23 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने सामने हैं. इस मैच में सीएसके के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरे हैं.

Cricket News - 2026-04-23T200401.043
1 / 7

आईपीएल 2026 में 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक इस सीजन अच्छा नहीं रहा है. सीएसके ने 4 मैच गंवाए हैं, जबकि मुंबई इंडियंस ने भी 4 मैच गंवाए हैं. दोनों टीमें सीजन की तीसरी जीत की तलाश में उतरी हैं. हालांकि इस मैच में सीएसके के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरे हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह.  

विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर क्यों उतरी सीएसके?

काली पट्टी बांधकर क्यों उतरी सीएसके?2 / 7

दरअसल, इस मैच से पहले सीएसके के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का निधन हो गया था. इस वजह से सीएसके के मैनेजमेंट ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरने का फैसला किया था.

विज्ञापन

सीएसके ने किया था पोस्ट

सीएसके ने किया था पोस्ट3 / 7

सीएसके ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और उनकी मां को श्रद्धांजली दी थी. इसके बाद टीम ने काली पट्टी बांधकर मुकाबला खेलने का फैसला किया. खास बात ये है कि मुकेश चौधरी भी सीएसके की प्लेइंग 11 में शामिल हैं.

धोनी और रोहित बाहर

धोनी और रोहित बाहर4 / 7

इस मैच में मुंबई के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा चोट की वजह से हिस्सा नहीं ले रहे हैं, जबकि सीएसके के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी भी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं. ऐसा 13 साल बाद मौका आया है, जब धोनी और रोहित मुंबई बनाम सीएसके मैच में नहीं खेल रहे हैं.

विज्ञापन

आगामी मैच खेलते हुए आ सकते हैं नजर

आगामी मैच खेलते हुए आ सकते हैं नजर5 / 7

एमएस धोनी और रोहित शर्मा अब आगामी मैच की प्लेइंग 11 में शामिल होते हुए नजर आ सकते हैं. धोनी ने चोट की वजह से अब तक एक भी मैच नहीं खेला है.

मुंबई की प्लेइंग 11

मुंबई की प्लेइंग 116 / 7

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रित बुमरा, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार.

विज्ञापन

सीएसके की प्लेइंग 11

सीएसके की प्लेइंग 117 / 7

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन