दिल्ली कैपिटल्स के लिए नीतीश राणा नहीं, 3 नंबर पर इस बल्लेबाज को करनी चाहिए बैटिंग!

Aaron Finch Backs Tristan Stubbs For Number 3 In DC: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच का मानना ​​है कि दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग लाइन-अप में IPL 2026 में विस्फोटक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को नंबर 3 पर बैटिंग करनी चाहिए. फिंच का कहना है कि स्टब्स में पावरप्ले का फायदा उठाने की काबिलियत है और अगर उन्हें जल्दी बैटिंग का मौका मिलता है, तो वे एक बड़ी पारी खेल सकते हैं.

Nitish Rana DC
1 / 6
Nitish Rana DC

पिछले सीजन की शुरुआत से ही नंबर 3 की पोजिशन डीसी के लिए एक कमजोर कड़ी बनी हुई है. मंगलवार 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद  के खिलाफ करुण नायर को सिर्फ एक मौका देने के बाद, टीम ने फिर से नीतीश राणा को आजमाया गया. राणा ने 30 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे.

विज्ञापन

2 / 6

सनराइजर्स हैदाराबाद के खिलाफ नीतीश राणा की शानदार पारी के बावजूद, आरोन फिंच ने दिल्ली कैपिटल्स के नंबर 3 बल्लेबाज के तौर पर स्टब्स का ही समर्थन किया. ईएसपीएनक्रिकइंफो के 'टाइमआउट' के दौरान हुई एक चर्चा के दौरान उन्होंने अहम बात कही.

विज्ञापन

3 / 6

फिंच बोले'वो शुरू से ही विस्फोटक बल्लेबाज हैं, वो पावरप्ले का पूरा फायदा उठा सकते हैं. अगर वो पावरप्ले में टिक जाते हैं, तो आप उन्हें ज्यादा से ज्यादा वक्त तक बैटिंग करने का सबसे अच्छा मौका दे रहे होते हैं. मैं बार-बार उन टीमों की बात करता हूं जो अपने फिनिशर्स की बैटिंग पोजिशन में लगातार बदलाव करती रहती हैं. उन्हें इस बात का इतना डर ​​रहता है कि कहीं उनके फिनिशर्स जल्दी आउट न हो जाएं, कि वो उन्हें ज्यादा देर तक बैटिंग करने ही नहीं देते.

4 / 6

फिंच ने आगे कहा, 'इसका नतीजा ये होता है कि वो एक तरह से कोने में धकेल दिए जाते हैं, और हो सकता है कि उन्हें पूरे मैच में सिर्फ 6 गेंदें ही खेलने को मिलें. अगर वो दूसरे ओवर में बैटिंग करने आते हैं और 15वें ओवर तक टिके रहते हैं, तो वो विपक्षी टीम को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं. मैं चाहता हूं कि मेरे सबसे बेहतरीन खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा बार ऊपर के ऑर्डर में बैटिंग करें, ताकि वे 20 ओवरों का पूरा फायदा उठा सकें.'

विज्ञापन

5 / 6

ट्रिस्टन स्टब्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नंबर 6 पर बैटिंग की और 16 बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हो गए. ईशान मलिंगा की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन वो दिल्ली को मैच जिताने में नाकाम रहे.

6 / 6

फिंच ने आखिर में कहा, 'आप उन्हें टीम में अपना गेम खेलने के लिए चुनते हैं, उसका नहीं. आप कहते हैं, 'हम चाहते हैं कि तुम नंबर 3 पर बैटिंग करो'. फिर बात इस पर आती है, 'मुझे परवाह नहीं है कि तुम्हारी बैटिंग की थ्योरी क्या है. अगर आप अपना गेम बदलकर नंबर 7 बनना चाहते हैं, तो अपने टाइम पर कीजिए. आप अब दिल्ली में हमारे टाइम पर हो. आप टीम के बेस्ट बैट्समैन में से एक हैं. आप नंबर 3 पर बैटिंग करें और उसी हिसाब से टी20 खेलें.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन