कौन हैं WWE दिग्गज Roman Reigns की पत्नी? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी, दिलचस्प है कहानी
WWE मेन रोस्टर में 2012 में रोमन रेंस ने एंट्री की थी. द शील्ड के साथ उन्होंने डेब्यू किया था. कंपनी ने उन्हें फेस के रूप में पुश दिया, लेकिन सफलता नहीं मिली. अगस्त 2020 में रेंस ने बतौर हील काम करना शुरू किया. उनका लेवल इसके बाद रेसलिंग वर्ल्ड में ऊंचा कद हो गया. वो 1316 दिन तक चैंपियन रहे. अब वो जहां भी जाते हैं, वहां उन्हें प्यार मिलता है. रोमन की निजी जिंदगी भी शानदार रही है. उनकी शादी को लंबा समय हो गया है. आइए आपको उनकी पत्नी और लव स्टोरी के बारे में बताते हैं.

रोमन रेंस की पत्नी कौन हैं?
2 / 6WWE दिग्गज रोमन रेंस की पत्नी का नाम गैलिना बेकर है. रेंस और बेकर ने जॉर्जिया टेक में बिजनेस मैनेजमेंट की साथ में पढ़ाई की. दोनों बढ़िया एथलीट्स भी थे. गैलिना ने बाद में अपना करियर फिटनेस मॉडल के रूप में आगे बढ़ाया.
कब हुई थी दोनों की मुलाकात?
3 / 6रोमन रेंस और गैलिना बेकर की मुलाकात 2007 में हुई थी. दोनों उस समय जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनोलॉजी में पढ़ाई कर रहे थे. 2018 में रेंस ने जॉर्जिया टेक एलुमनी मैगजीन में बताया था कि बेकर उनकी न केवल पत्नी है, बल्कि मेरी सबसे अच्छी दोस्त भी हैं.
कब हुई दोनों की शादी?
4 / 6रोमन रेंस और गैलिना वेकर के बीच रिलेशन 2007 से ही शुरू हो गया था. दोनों को धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा. 2014 में रेंस और वेकर ने शादी की. खेलों में अच्छी रूचि होने की वजह से ही वेकर बहुत ज्यादा रेंस की तरफ आकर्षित हुईं.
रोमन रेंस और गैलिना वेकर के कितने बच्चे हैं?
5 / 6रेंस और बेकर के पांच बच्चे हैं. रेंस शादी से पहले ही पिता बन गए थे. 2007 में उनकी सबसे बड़ी बेटी जोएल हो गई थी. 2016 में उनके दो जुड़वां बेटे हुए. अप्रैल 2020 में रेंस फिर से जुड़वां बच्चों के पिता बने. रोमन को अपनी फैमिली के साथ समय बिताना काफी अच्छा लगता है.
रोमन रेंस को बिमारी में भी मिला साथ
6 / 6दोनों के रिलेशन की शुरुआत के बाद से रेंस को दो बार ल्यूकीमिया का पता चला है. पहली बार 2007 में उन्हें इस बीमारी का पता चला था. 2018 में भी उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा था. बेकर ने हमेशा रेंस का साथ दिया और उन्हें हिम्मत दी. रेंस कई बार इंटरव्यू में अपनी पत्नी की तारीफ कर चुके हैं.