कौन है वो 48 साल का WWE दिग्गज, जिसे घरेलू हिंसा के आरोप में हो सकती है 20 साल की जेल?
48 साल का WWE दिग्गज एक बार फिर विवादों में आ गया है. हाल ही में उनके ऊपर गंभीर आरोप उनकी प्रेमिका ने लगाए हैं. पुलिस ने उन्हें मौके से गिरफ्तार किया. अब उनकी सजा को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई है.

WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही हैं. फैंस को बड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. इस बीच कुछ दिन पहले एक दिग्गज के ऊपर घरेलू हिंसा के आरोप लगे हैं. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब वो मुसीबत में पड़े हैं. इससे पहले भी उनका बड़े विवादों में नाम आ चुका है. इस बार तो उनकी मुसीबत बढ़ गई है. उन्हें 20 साल की सजा भी हो सकती है. एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. आइए आपको बताते हैं कि वो दिग्गज कौन हैं.
किस दिग्गज के ऊपर लगे आरोप?
2 / 6कुछ दिन पहले पूर्व WWE चैंपियन अल्बर्टो डेल रियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. उनके ऊपर बहुत ही गंभीर आरोप लगे थे. 6 अप्रैल को उनकी मैक्सिको में गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तारी हुई थी. इस खबर के बाद उनके फैंस का दिल टूट गया था.
अल्बर्टो डेल रियो ने क्या किया?
3 / 6अल्बर्टो डेल रियो को मैक्सिको के सैन लुइस पोटोसी में गर्लफ्रेंड पर फिजिकल रूप से अटैक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. महिला को खूब चोटें आई थीं. उन्होंने खुद मदद के लिए पुलिस को कॉल किया था. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रियो को गिरफ्तार किया.
दिग्गज को लेकर रिपोर्ट में आई बुरी खबर
4 / 6मैक्सिको के न्यूज आउटलेट Milenio के अनुसार रियो को दो तरह की सजा मिल सकती है. सैन लुईस पोटीसी राज्य के दंड संहिता के अनुसार पहली सजा जिसके तहत घरेलू हिंसा (उसमें चोट लगी हो या नहीं) के लिए एक से सात साल की कैद हो सकती है. दूसरी सजा के अनुसार अगर जेंडर के खिलाफ कोई गलत काम किया गया होगा, तो आठ से 20 साल की जेल हो सकती है. मामला आगे बढ़ने पर अब चीजें क्लियर होंगी.
WWE में कैसा रहा करियर?
5 / 6अल्बर्टो डेल रियो ने 2009 में WWE में कदम रखा था. रियो का कंपनी में करियर अच्छा रहा. उन्होंने दो बार WWE चैंपियनशिप, वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप और यूएस चैंपियनशिप जीती. 2011 का मेंस रॉयल रंबल मैच औऱ मनी इन द बैंक लैडर मैच भी रियो ने जीता था.
विवादों से रहा है नाता
6 / 6अल्बर्टो डेल रिया को विवादों से पुराना नाता रहा है. WWE में भी पेज के साथ अफेयर को लेकर वो खूब चर्चा में रहे. 2020 में रियो के ऊपर गर्लफ्रेंड के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगा था. उस समय भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था.