IPL 2026: रोहित शर्मा का 'छोटा रिचार्ज' कौन? पूर्व क्रिकेटर ने लिया इस इंडियन स्टार का नाम

Lakshmipathy Balaji On Shubman Gill: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की पिछले कुछ आईपीएल सीजन में लगातार अच्छी परफॉर्मेंस के लिए तारीफ की और उनकी बैटिंग को महान खिलाड़ी रोहित शर्मा जैसा बताया. 26 साल का ये खिलाड़ी आईपीएल 2026 में बेहतरीन परफॉर्मेंस खेल रहा है.

Rohit Sharma MI
1 / 6
Rohit Sharma MI

शुभमन गिल ने आईपीएल 2026 के पहले 11 मैचों में 42.25 की औसत और 158.30 के स्ट्राइक रेट से 467 रन बनाए हैं. उन्होंने कप्तान के तौर पर भी सबको इम्प्रेस किया है; गुजरात टाइटंस ने अपने शुरुआती 12 में से 8 मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल पर दूसरे नंबर पर है.

विज्ञापन

2 / 6

स्टार स्पोर्ट्स पर शुभमन गिल की बैटिंग के बारे में बात करते हुए बालाजी ने कहा, 'वो एक क्लासिकल क्रिकेटर हैं जो बहुत आसानी से बैटिंग करते हैं. वो रोहित शर्मा का छोटा रूप हैं. रोहित की तरह ही, वह भी बहुत शानदार खेलते हैं, उनके पास शॉट खेलने के लिए ज्यादा समय होता है और वह बैकफुट कवर ड्राइव भी खेलते हैं.'

विज्ञापन

3 / 6

लक्ष्मीपति बालाजी ने आगे कहा, 'उनका पारंपरिक क्रिकेट खेलना, लेकिन साथ ही लगातार और ऊंचे स्ट्राइक रेट से खेलना, टीम पर बहुत असर डालता है. वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार बेहतरीन सीजन खेलकर खुद को बहुत बेहतर बनाया है.'

4 / 6

शुभमन गिल ने अब अपने पिछले 7 आईपीएल सीजन में कम से कम 400 रन बनाए हैं, जिसमें 2023 में 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतना भी शामिल है. उनका करेंट फॉर्म बता रहा है कि वो रोहित शर्मा की तरफ टीम इंडिया के लिए लंबी पारी खेल सकते हैं.

विज्ञापन

5 / 6

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के बाद शुभमन गिल का अगला इम्तिहान अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में होगा. जहां वो बतौर खिलाड़ी और कप्तान मैदान में उतरेंगे. इसके लिए अफगान टीम भारत आएगी.

6 / 6

टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में इकौलता टेस्ट मैच 6 से 10 जून के बीच मुल्लांपुर में खेलना है. इसके बाद 14, 17 और 20 जून को क्रमश: धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में वनडे मुकाबले में शामिल होना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन