IND vs AFG: 6 विकेट, इतिहास और सनसनी, कौन हैं अफगानिस्तान के युवा सेंसेशन सलीम सैफी?

भारत के खिलाफ सलीम सैफी ने शानदार प्रदर्शन किया और 6 जून से खेले जा रहे टेस्ट मैच को अपने लिए यादगार बना दिया. उन्होंने इस मैच में भारत के खिलाफ 6 विकेट झटके. आइए जानते हैं कौन हैं सलीम सैफी?

Cricket News - 2026-06-07T151845.608
1 / 6

भारत के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की ओर से युवा तेज गेंदबाज सलीम सैफी ने शानदार प्रदर्शन किया. 6 जून से खेले जा रहे मुकाबले में सलीम ने अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए और ऐतिहासिक मुकाम भी हासिल किया. चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले जा रहे मुकाबले को सलीम ने अपने करियर को यादगार बनाया. उन्होंने 6 भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. आइए जानते हैं कौन हैं सलीम सैफी?  

विज्ञापन

सलीम की शानदार गेंदबाजी

सलीम की शानदार गेंदबाजी2 / 6

अफगानिस्तान की ओर से सलीम ने अपनी तेज गेंदबाजी से महफिल लूट ली. उन्होंने चिलचिलाती धूप में भारत के खिलाफ पंजा खोला और अपना लोहा भी मनवाया. अब उनकी गेंदबाजी की तारीफ चारों ओर हो रही है.

विज्ञापन

कौन हैं सलीम सैफी?

कौन हैं सलीम सैफी?3 / 6

सलीम ने 27 ओवर फेंके. इस दौरान उन्होंने 140 रन देकर 6 विकेट लिए. इसी के साथ उन्होंने अफगानिस्तान के लिए बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया. सलीम का जन्म 9 सितंबर 2002 को हुआ था. वह फिलहाल 23 साल के हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ साल 2024 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. भारत के खिलाफ वह अपने टेस्ट करियर का दूसरा मुकाबला खेल रहे हैं.

अफगानिस्तान के बने तीसरे गेंदबाज

अफगानिस्तान के बने तीसरे गेंदबाज4 / 6

सलीम अफगानिस्तान के तीसरे गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने एक टेस्ट पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है. इससे पहले आमिर हमजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ और राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था.

विज्ञापन

भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले अफगानी

भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले अफगानी5 / 6

इसके अलावा सलीम भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था.

करियर पर एक नजर

करियर पर एक नजर6 / 6

टेस्ट क्रिकेट की अब तक 2 पारियों में उन्होंने 6 विकेट लिए हैं. इसके अलावा अफगानिस्तान के लिए उन्होंने 2 वनडे और 1 टी-20 मैच में भी प्रतिनिधित्व किया है. हालांकि इस दौरान उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन