जन्नत की परी या सुपरमॉडल.. कौन हैं पंजाब किंग्स की मिस्ट्री गर्ल? अदाओं के आगे दिल हार जाएंगे आप!

Who Is Punjab Kings Mystery Girl: जब पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स मुकाबले का दिन था तब एक चेहरा क्रिकेट फैंस के दिल-ओ-दिमाग पर ऐसा हसीन चेहरा काबिज हो गया जो जेहन से उतरना मुश्किल है. लाइव टेलीकास्ट के दौरान कैमरा पीबीकेएस को चियर करती एक लड़की की तरफ मुड़ गया.

Jannat Khan
1 / 8
Jannat Khan PBKS Punjab Kings

Who Is Jannat Khan: अब इंटरनेट पर ये सवाल उठ रहा है कि आखिर ये जन्नत की परी है कौन, ये कोई बॉलीवुड हीरोइन है या मॉडलिंग क्वीन? तो आइए आज हम पंजाब किंग्स की इस फैन गर्ल के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

2 / 8

केकेआर के खिलाफ पंजाब किंग्स को चियर करती इस हसीना का नाम जन्नत खान है. वो पेशे से मॉर्डल और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. वो 2025 में ही पीबीकेएस टीम से जुड़ी थीं, यही वजह है कि वो इस टीम के हर मुकाबले के दौरान स्टेडियम में नजर आती हैं.

विज्ञापन

3 / 8

जन्नत खान फिलहाल 22 साल की हैं, और उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत महज 13 साल में ही की थी. हालांकि वो एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए बेकरार हैं, उम्मीद है कि आने वाले वक्त में उनका ये ख्वाब जरूर पूरा होगा.

4 / 8

जन्नत खान 'ओपनिंग डोर्ज' को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि माता-पिता उनके लिए सबसे बड़े मोटिवेटर हैं, साथ ही वो अपनी मेटॉर्स की भी बेहद शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उन्हें मॉडलिंग करियर में काफी मदद की. वो 'दिल मतलबी' नामक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं थीं.

विज्ञापन

5 / 8

भले ही जन्नत ने काफी कम उम्र में अपना करियर शुरू किया लेकिन वो अपनी कामयाबी के लिए कॉन्फिडेंट थीं, क्योंकि उनकी मां भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं, जिन्होंने कई सीरीज और रियालिटी टी शो में काम किया. वो अक्सर अपनी मां के साथ सेट पर रहती थीं, जहां से उन्हें मोटिवेशन मिला.

6 / 8

मॉडलिंग करियर में ग्रो करने के जन्नत ने मुंबई में कोकोबेरी इंस्टीट्यूज ज्वॉइन किया. शुरू में उनका फोकस पेजेंटरी था, लेकिन इस दौरान उन्होंने मॉडलिंग को ही बेहतर ऑप्शन के तौर पर चुना, और फिर वो इस फील्ड में आगे बढ़ती चलीं गईं.

विज्ञापन

7 / 8

हालांकि जन्नत के लिए करियर और एजुकेशन के बीच टाइम मैनेज करना मुश्किल होता था, कई बार वो ऑनलाइन क्लास अटेंड करती थीं, उनके लिए 10वीं और 12वीं की पढ़ाई बेहद जरूरी थी, ताकि वो आगे यूनिर्विटी एजुकेशन हासिल कर सकें.

8 / 8

जन्नत खान को बचपन से क्रिकेट में दिलचस्पी रही है, यही वजह है कि वो आईपीएल 2025 के दौरान पंजाब किंग्स कैंप में शामिल हुईं. वो टीम के लिए एंकरिंग और 'बिहाइंड द सीन्स' जैसे कंटेंट को होस्ट करती हैं. वो श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर और पीबीकेएस की मालकिन प्रीति जिंटा के साथ नजर आती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन