पिता की कसम ने बना दिया क्रिकेटर, फिर LSG ने इस अनकैप्ड प्लेयर्स पर लगाया 2.60 करोड़ रुपए का दांव
Mukul Choudhary In IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग में स्टार क्रिकेटर्स की मौजूदगी फैंस को काफी एक्साइट करती है, लेकिन कई बार अनकैप्ड या अंजान से खिलाड़ी भी लाइमलाइट अपनी तरफ खींच लेते हैं. यही वजह है कि अलग-अलग फ्रंचाइजी युवाओं पर दांव लगाने से नहीं चूकती. ऐसे ही यंग प्लेयर्स का नाम है मुकुल चौधरी.

मुकुल चौधरी का नाम सबसे पहले उस वक्त सुर्खियों आया जब इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की मिनी ऑक्शन में उनका नाम पुकारा गया. किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो इतने महंगे बिक पाएंगे, एलएसजी टीम ने उन्हें खरीदकर हर किसी को चौंका दिया.
2 / 8इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की मिनी ऑक्शन में राजस्थान के 21 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज मुकुल चौधरी का बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये था, लेकिन अबू धाबी में फ्रेंचाइजी के बीच उनको लेकर जबरदस्त बिडिंग वॉर हुआ. शुरुआत राजस्थान रॉयल्स ने की, फिर मुंबई इंडियंस ने भी उन पर दांव लगाया, लेकिन आखिरकार लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ रुपए में मुकुल को खरीद लिया.
3 / 8मुकुल चौधरी का जन्म राजस्थान के झुंझुनू जिले में 6 अगस्त 2004 को हुआ था, बताया जाता है कि इस खिलाड़ी के क्रिकेटर बनने के पीछे उनके पिता की एक कसम का भी बड़ा हाथ है. उनकी कहानी बेहद दिलचस्प है जो आज हम आपको सुनाने जा रहे हैं.
4 / 8झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी इलाके में रहने वाले मुकुल चौधरी ने गांव से निकलकर सीकर में एबीएस क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग ली है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद वो कई आईपीएल फ्रेंचाइजी की नजरों में आ गए.
5 / 8मुकुल ने ‘बात एंड बॉल’ नाम के यूट्यूब चैनल को अपनी कहानी बताते हुए कहा था कि उनके पिता ने क्रिकेट के अलावा कोई और करियर ऑप्शन नहीं सोचा. पिता ने साफ लफ्जों में कहा था कि गांव में तब तक वापस नहीं आना जब तक क्रिकेटर बनकर इज्जत के साथ नहीं लौटोगे.
6 / 8मुकुल ने ‘बात एंड बॉल’ नाम के यूट्यूब चैनल को अपनी कहानी बताते हुए कहा था कि उनके पिता ने क्रिकेट के अलावा कोई और करियर ऑप्शन नहीं सोचा. पिता ने साफ लफ्जों में कहा था कि गांव में तब तक वापस नहीं आना जब तक क्रिकेटर बनकर इज्जत के साथ नहीं लौटोगे.
7 / 8मुकुल के पिता ने सख्ती से कहा था कि कोई नौकरी नहीं करनी है, बस क्रिकेट में ही करियर बनाना है. अपने पिता की इस कसम को इस यंग विकेटकीपर ने बखूबी निभाया. अब वो आईपीएल 2026 में धमाल मचाने को बेकरार हैं, हालांकि कप्तान ऋषभ पंत की मौजूदगी में उनको विकेटकीपिंग का मौका मिलना मुश्किल है, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग 11 में जरूर शामिल हो सकते हैं.
8 / 8मुकुल चौधरी ने अभी तक 4 फर्स्ट क्लास, 5 लिस्ट ए और 7 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने राजस्थान के लिए टी20 फॉर्मेट में साल 2023 में डेब्यू किया था, तब 7 मैचों में उन्होंने अपने नाम 210 रन किए हैं, जिसमें 2 फिफ्टी भी शामिल हैं. अब उन्हें आईपीएल में डेब्यू का इंतजार है.