IPL 2026: कौन हैं LSG के मुकुल चौधरी? जिन्होंने KKR के जबड़े से जीत छीन मचाई क्रिकेट जगत में सनसनी

Who is Mukul Choudhary: आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. इस मैच में LSG के मुकुल चौधरी ने सबको चौंकाते हुए 54 रनों की शानदार पारी खेलकर केकेआर के जबड़े से जीत छीन ली. यहां जानिए कौन हैं मुकुल चौधरी?

Mukul Chaudhary
1 / 6
Mukul Chaudhary

Who is Mukul Choudhary: आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 3 विकेट से हरा दिया. लखनऊ की इस जीत के हीरो 21 साल के मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने सिर्फ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों धमाकेदार पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया और केकेआर के जबड़े से जीत छीन ली.

विज्ञापन

मुकुल चौधरी ने खेली मैच जिताऊ पारी

मुकुल चौधरी ने खेली मैच जिताऊ पारी2 / 6

कोलकाता के इडेन गार्डन्स खेले गए इस मुकाबले में 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की हार लगभग तय लग रही थी, तब 7वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे मुकुल चौधरी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में 54 रन ठोक दिए और लगभग हारे हुए मैच में लखनऊ को जीत दिला दी.

विज्ञापन

मुकुल ने जड़े 7 गगनचुंबी छक्के

मुकुल ने जड़े 7 गगनचुंबी छक्के3 / 6

मुकुल ने अपनी पारी में 2 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच’ और ‘सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच’ अवॉर्ड से नवाजा गया.

कौन हैं मुकुल चौधरी?

कौन हैं मुकुल चौधरी?4 / 6

6 अगस्त 2004 में जन्मे मुकुल चौधरी राजस्थान के झुंझुनूं के रहने वाले हैं. मुकुल एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं. वह पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में चर्चा में आए, जहां उन्होंने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर सबका ध्यान खींचा.

विज्ञापन

LSG ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा

LSG ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा5 / 6

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में लखनऊ ने मुकुल को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला, जिसमें उन्होंने 11 गेंदों पर 14 रन बनाए. वहीं, दूसरे मैच में SRH के खिलाफ नाबाद 2 रन बनाए और अब तीसरे तीसरे मैच में नाबाद 54 रनों की पारी खेलकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया.

मुकुल का क्रिकेट करियर

मुकुल का क्रिकेट करियर6 / 6

मुकुल के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 10 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.66 की औसत और 164.70 के स्ट्राइक रेट से 280 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 62 रन रहा. इसके अलावा, मुकुल ने 4 फर्स्ट क्लास मैचों में 103 रन और 5 लिस्ट ए मैचों में 71 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन