कौन है टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की ये मिस्ट्री गर्ल? जीत के जश्न के बीच इनकी स्माइल ने बनाया दीवाना
T20 World Cup 2026 Final Mystery Girl: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल हर भारतीय क्रिकेट फैंस को हमेशा याद रहेगा क्योंकि टीम इंडिया ने 8 मार्च की शाम को इतिहास दोहराया और इतिहास को हराया है. जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पूरा मैदान जीत के जश्न में डूबा था, तब स्टैंड्स में एक प्यारी से लड़की भी इस विक्ट्री को सेलिब्रेट कर रही थी.

Who is Manika Vishwakarma: इसे देखकर क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर ये क्यूट हसीना है कौन? क्या ये कोई सेलिब्रिटी है, कोई हिरोइन या एक आम लड़की? तो आइए अब हम आपको इस मिस्ट्री गर्ल से रूबरू करा रहे हैं.
क्या है इनका नाम?
2 / 6स्टेडियम में टीम इंडिया को चियर करने वाली ये कोई आम लड़की नहीं, बल्कि ग्लैमर वर्ल्ड की मशहूर सेलिब्रिटी है, इनका नाम मनिका विश्वकर्मा है. अब शायद आप में से कुछ लोग इस ब्यूटी क्वीन को जरूर पहचान गए होंगे. हम इनकी पूरी डिटेल आपको बताने जा रहे हैं.
प्रोफेशन
3 / 6मनिका विश्वकर्मा पेशे से मॉडल, ब्यूटी पेजेंट, क्लासिकल डांसर और एक विजुअल आर्टिस्ट हैं. इन्होंने मिस यूर्निवर्स इंडिया 2024 का टाइटल जीता था, जिसके बाद वो लाइमलाइट में आईं. इसके बाद उन्होंने थाईलैंड में आयोजित मिस यूनिवर्स 2025 पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट किया.
राजस्थान में जन्म
4 / 6मनिका विश्वकर्मा मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं, उनका जन्म साल 2003 में श्रीगंगानगर में हुआ. वो बताती हैं कि उनके करियर में माता-पिता ने काफी सपोर्ट किया जिसके कारण उन्हें आगे बढ़ने का कॉन्फिडेंस मिला.
एजुकेशन
5 / 6एजुकेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो उन्होंने शुरुआती शिक्षा राजास्थान से ही हासिल की. अभी मनिका एनसीसी से ग्रेजुएट हैं. इसके अलावा वो फिलहाल 'दिल्ली यूनिवर्सिटी' के 'माता सुंदरी कॉलेज फॉर वुमेन' से 'पॉलिटिकल साइंस एंड इकोनॉमिक्स' की पढ़ाई कर रही हैं.
फेवरेट स्ट्रीट फूड
6 / 6मॉडलिंग करियर की वजह से मनिका विश्वकर्मा अपनी ब्यूटी और फिटनेस का काफी ज्यादा ख्याल रखती हैं. हालांकि उन्हें दिल्ली के कुछ स्ट्रीट फूड्स काफी पसंद हैं, जिसमें छोले-भटूरे उनका फेवरेट है. इसके अलावा उन्हें चाइनीज डिशेज भी काफी ज्यादा लुभाता है.