Kuldeep Yadav Wedding: कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हनिया वंशिका? बचपन की दोस्त अब बनेंगी जीवनसाथी

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही अपनी जिंदगी की नई पारी शुरुआत करने जा रहे हैं. कुलदीप 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे. यहां जानिए कुलदीप की होने वाली दुल्हनिया वंशिका कौन हैं?

Kuldeep Yadav and Vanshika
1 / 8
Kuldeep Yadav and Vanshika

Kuldeep Yadav Wedding: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन भारतीय टीम का अहस हिस्सा रहे स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. कुलदीप शनिवार, 14 मार्च को मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेने वाले हैं.

विज्ञापन

17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन2 / 8

शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के एक होटल में रिसेप्शन भी होगा. बताया जा रहा है कि इस शादी में क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शादी और रिसेप्शन का न्योता दिया गया है.

विज्ञापन

जून 2025 में हुई थी सगाई

जून 2025 में हुई थी सगाई3 / 8

कुलदीप यादव और वंशिका ने पिछले साल 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी. यह एक निजी समारोह था, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुलदीप के करीबी दोस्त शामिल हुए थे. इस मौके पर भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज भी मौजूद थीं.

कुलदीप और वंशिका की लव स्टोरी

कुलदीप और वंशिका की लव स्टोरी4 / 8

कुलदीप और वंशिका की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. दोनों की दोस्ती समय के साथ प्यार में बदल गई और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

विज्ञापन

बचपन के हैं दोस्त

बचपन के हैं दोस्त5 / 8

कुलदीप और वंशिका कानपुर में एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और बचपन के दोस्त भी. कुलदीप कानपुर के लाल बंगला इलाके में रहते हैं, जबकि वंशिका का घर वहां से सिर्फ 3 किलोमीटर है.

कौन हैं वंशिका?

कौन हैं वंशिका?6 / 8

वंशिका चड्ढा कानपुर के श्यामनगर लालबंगला की रहने वाली हैं. उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा LIC में काम करते हैं. वंशिका ने 2017 में सेंट मैरी स्कूल से 12वीं पास की थी.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में करती हैं काम

ऑस्ट्रेलिया में करती हैं काम7 / 8

इसके बाद वंशिका आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं. फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया में काम करती हैं.

नवंबर 2025 में होनी थी शादी

नवंबर 2025 में होनी थी शादी8 / 8

बता दें कि, कुलदीप और वंशिका की शादी नवंबर 2025 में होनी थी, लेकिन टीम इंडिया के बिजी शेड्यूल और टी20 वर्ल्ड कप में चयन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था. शादी के बाद कुलदीप आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन