Kavya Maran Net Worth: कौन हैं SRH की मालकिन काव्य मारन? पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदकर विवादों में फंसी, जानें कितनी है नेटवर्थ

Kavya Maran Net Worth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन इन दिनों खूब चर्चा में हैं. काव्या इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड के ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदकर विवादों फंस गई हैं. यहां जानिए काव्या मारन की नेटवर्थ कितनी है?

Kavya Maran
1 / 8
Kavya Maran

Kavya Maran Net Worth: फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया में काव्या मारन काफी बड़ा नाम है. काव्या आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा कई विदेशी लीगों में टीमों की मालकिन है. हालांकि, आईपीएल 2026 से पहले SRH की ओनर काव्या मारन एक बड़े विवाद में फंस गई हैं. उन्होंने इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में पाकिस्तान के खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदा है, जिसको लेकर भारत में उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है.  

विज्ञापन

विवादों में फंसी काव्या मारन

विवादों में फंसी काव्या मारन2 / 8

दरअसल, 2009 के बाद से ही पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में बैन है और ऐसे पहली बार हुआ जब किसी भारतीय फ्रेंचाइजी ने किसी लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बोली लगाया है. इसीलिए द हंड्रेड सीजन 2026 के लिए अबरार अहमद को टीम में शामिल करने के बाद से काव्या मारन को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

कौन हैं काव्या मारन?

कौन हैं काव्या मारन?3 / 8

काव्या मारन चेन्नई की एक जानी-मानी बिजनेसवुमन हैं. वह Sun TV Network की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और अपने पिता का मीडिया बिजनेस संभालती हैं. इसके अलावा, वह आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और को-ओनर भी हैं. दुनिया की अलग-अलग टी20 लीग में भी सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की टीमें हैं, उनकी जिम्मेदारी भी काफी हद तक वही संभालती हैं.

सन ग्रुप के मालिक हैं पिता

सन ग्रुप के मालिक हैं पिता4 / 8

काव्या एक बड़े बिजनेस परिवार से आती हैं. उनके पिता कलानिधि मारन सन ग्रुप के मालिक हैं और भारत के बड़े मीडिया उद्योगपतियों में गिने जाते हैं. उनकी नेटवर्थ लगभग 25 हजार करोड़ बताई जाती है. कलानिधि मारन की सालाना सैलरी भी 90 करोड़ के आसपास है.

विज्ञापन

काव्या मारन की नेटवर्थ

काव्या मारन की नेटवर्थ5 / 8

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या मारन की कुल संपत्ति करीब 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा आंकी गई है. कव्या की सालाना सैलरी लगभग 1 करोड़ है. उनके पास चेन्नई में एक लग्जरी घर है, जिसकी कीमत 100 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है.

लग्जरी कारों की हैं शौकिन

लग्जरी कारों की हैं शौकिन6 / 8

उन्हें लग्जरी कारों का भी काफी शौक है. उनके कार कलेक्शन में Ferrari Roma, Bentley Bentayga, Rolls-Royce Phantom और BMW जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं.

विज्ञापन

UK से की हैं MBA की पढ़ाई

UK से की हैं MBA की पढ़ाई7 / 8

काव्या ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद, उन्होंने UK के Warwick Business School से MBA की पढ़ाई पूरी की.

इन टीमों की हैं मालकिन

इन टीमों की हैं मालकिन8 / 8

काव्या मारन ने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद की जिम्मेदारी संभाली थी, तब से वह टीम के साथ काफी एक्टिव दिखाई देती हैं. आईपीएल के दौरान अक्सर वह स्टेडियम में टीम को सपोर्ट करती नजर आती हैं. आईपीएल के अलावा, सनराइजर्स फ्रेंचाइजी के पास SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और द हंड्रेड लीग में सनराइजर्स लीड्स टीमें भी खेलती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन