कौन है John Cena का ‘छोटा भाई’, जिसने WWE में 54 साल की उम्र में टाइटल जीतकर मचाया बवाल?

WWE में 2025 में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर जबरदस्त चला. उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना किया, जिसमें ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक, एजे स्टाइल्स और रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गज शामिल थे. सीना ने WWE में अपने करियर की शुरुआत 2002 में की थी. इसके बाद से वो कई बड़ी कहानियों का हिस्सा रहे. 17 बार उन्होंने वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया. खैर मौजूदा समय में सीना के छोटे भाई भी WWE में काम कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में चैंपियनशिप भी जीती. आइए आपको बताते हैं कि वो कौन हैं.

WWE
1 / 7
WWE में कौन है जॉन सीना का भाई?

विज्ञापन

कौन हैं जॉन सीना के छोटे भाई?

कौन हैं जॉन सीना के छोटे भाई?2 / 7

जॉन सीना के भाई और कोई नहीं बल्कि आर-ट्रुथ हैं. ट्रुथ ने पिछले साल अपने कैरेक्टर में बदलाव किया था. उन्होंने हजारों लोगों के सामने ब्रॉक लैसनर से कहा था कि वो जॉन सीना के छोटे भाई रॉन सीना हैं. लैसनर ने इसके बाद उनकी हालत खराब की थी. ट्रुथ के रॉन सीना वाले किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

विज्ञापन

आर-ट्रुथ और जॉन सीना का रिश्ता है मजबूत

आर-ट्रुथ और जॉन सीना का रिश्ता है मजबूत3 / 7

आर-ट्रुथ और जॉन सीना एक-दूसरे का खूब सम्मान करते हैं. खासतौर पर ट्रुथ ने हमेशा सीना को अपना आइडल माना है. रिंग में वो सीना के अंदाज में ही फिनिशिंग मूव लगाते हैं. पिछले साल जब सीना ने हील टर्न लिया था, तब ट्रुथ बहुत नाराज हुए थे. इसके बाद सीना और ट्रुथ के बीच कुछ महीनों तक दुश्मनी देखने को मिली थी.

WWE में कब से काम कर रहे हैं आर-ट्रुथ?

WWE में कब से काम कर रहे हैं आर-ट्रुथ?4 / 7

आर-ट्रुथ ने 200 से 2001 तक सबसे पहले WWE में काम किया था. उन्होंने रोड डॉक के साथ एक टीम बनाई और दो बार WWF हार्डकोर टाइटल जीता. 2002 में ट्रुथ को रिलीज कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने 2007 के अंत तक TNA  में काम किया.

विज्ञापन

WWE में उपलब्धियां

WWE में उपलब्धियां5 / 7

आर-ट्रुथ ने 2008 में WWE में वापसी की. उन्होंने यूएस चैंपियनशिप और टैग टीम चैंपियनशिप जीती. वो WWE और वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैचों में भी शामिल रहे. ट्रुथ ज्यादातर अपनी कॉमेडी गिमिक के लिए जाने जाते हैं. ट्रुथ ने 54 बार WWE 24/7 चैंपियनशिप अपने नाम की है. ये बहुत बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम है.

54 साल में बने चैंपियन

54 साल में बने चैंपियन6 / 7

आर-ट्रुथ अभी 54 साल के हैं. सभी को लगा कि वो बहुत जल्द रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. हाल ही में उन्होंने डेमियन प्रीस्ट के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप जीती है. दोनों सुपरस्टार्स ने MFT को हराया था. ट्रुथ को कंपनी ने बड़ा पुश दिया है. सबसे बड़ी बात है कि वो रेसलमेनिया 42 में बतौर चैंपियन रिंग में उतरेंगे.

विज्ञापन

विंस मैकमैहन के साथ रहे अच्छे संबंध

विंस मैकमैहन के साथ रहे अच्छे संबंध7 / 7

WWE के प्रति आर-ट्रुथ ने हमेशा अपनी वफादारी निभाई है. इतने सालों से वो ईमानदारी से काम कर रहे हैं. कई बार वो इंटरव्यू में कह चुके हैं कि WWE छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे. इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि उनके रिश्ते विंस मैकमैहन के साथ बढ़िया रहे. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन