IPL 2026 में आया 'रफ्तार का नया सौदागर', जानिए कौन हैं GT के लिए डेब्यू करने वाले अशोक शर्मा?

Who is Ashok Sharma: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने गुजरात टाइटंस की ओर से डेब्यू किया. GT ने उन्हें 90 लाख रुपये में खरीदा था. इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट गेंदबाज भी रह चुके हैं.

Ashok Sharma
1 / 7
Ashok Sharma

Who is Ashok Sharma: राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने मंगलवार, 31 मार्च को अपना IPL में डेब्यू किया. अशोक को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका दिया, जो मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. 23 साल के अशोक अपनी स्पीड के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया था.  

विज्ञापन

150 की रफ्तार से करते हैं गेंदबाजी

150 की रफ्तार से करते हैं गेंदबाजी2 / 7

‘रफ्तार सिंह’ के नाम से मशहूर अशोक 140-150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी स्पीड से सबका ध्यान खींचा था. अशोक ने टूर्नामेंट में खेले 10 मैचों में 22 विकेट लेकर एक ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी संस्करण के दौरान सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था.

विज्ञापन

कौन हैं अशोक शर्मा?

कौन हैं अशोक शर्मा?3 / 7

17 जून 2002 को जन्मे अशोक शर्मा जयपुर के पास रामपुरा गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता किसान हैं और मां गृहिणी हैं. परिवार चाहता था कि वो पढ़-लिखकर सरकारी नौकरी करें, लेकिन उनके बड़े भाई अक्षय ने उनकी टैलेंट को पहचाना. उनके बड़े भाई भी क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन उन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया ताकि अशोक आगे बढ़ सकें.

अरावली क्रिकेट एकेडमी में की ट्रेनिंग

अरावली क्रिकेट एकेडमी में की ट्रेनिंग4 / 7

बाद में उनके पिता ने उन्हें जयपुर की अरावली क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाया. अकादमी पहुंचने के लिए उन्हें रोजाना काफी लंबा सफर तय करना पड़ता था, जिसके चलते वह बाद में हॉस्टल में रहने लगे. कोरोना के दौरान उनके कोच विवेक यादव का निधन हो गया, जो उनके लिए बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत करते रहे.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स के नेट बॉलर रह चुके हैं अशोक

राजस्थान रॉयल्स के नेट बॉलर रह चुके हैं अशोक5 / 7

घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अशोक IPL तक पहुंचे. वो राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट गेंदबाज भी रह चुके हैं. IPL 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 55 लाख में खरीदा था, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला. बाद में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 90 लाख में अपनी टीम में शामिल किया.

गुजरात टाइटंस के लिए किया IPL डेब्यू

गुजरात टाइटंस के लिए किया IPL डेब्यू6 / 7

मंगलवार को PBKS vs GT मैच के टॉस से पहले टीम के सभी खिलाड़ियों की मौजूदगी में अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस का डेब्यू कैप सौंपा गया. अशोक ने अपने डेब्यू मैच में 3 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट भी हासिल किया.

विज्ञापन

अशोक शर्मा का घरेलू क्रिकेट करियर

अशोक शर्मा का घरेलू क्रिकेट करियर7 / 7

अशोक के घरेलू क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 4 फर्स्ट क्लास मैच में 14 विकेट चटकाए हैं. वहीं, लिस्ट-ए में 7 मैचों में 13 विकेट और टी20 में 10 मैचों में 22 विकेट अपने नाम किए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन