IND W vs SA W: कौन हैं 23 साल की अनुष्का शर्मा? जिन्होंने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला टीम की ओर से अनुष्का शर्मा ने डेब्यू किया. आइए जानते हैं कौन हैं ये युवा सेंसेशन?

कौन हैं अनुष्का शर्मा
1 / 6
कौन हैं अनुष्का शर्मा?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर है. 19 फरवरी को भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. पहले मैच को साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया था. वहीं टीम इंडिया दूसरे मैच को अपने नाम करने की नियत से उतर चुकी है. भारत के लिए 23 साल की अनुष्का शर्मा ने डेब्यू किया है.  

विज्ञापन

भारत के लिए किया डेब्यू

भारत के लिए किया डेब्यू2 / 6

23 साल की अनुष्का शर्मा एक ऑलराउंडर हैं, जो मध्य प्रदेश से आती हैं. वह फिरकी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी करती हैं. भारत के लिए उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में डेब्यू किया.

विज्ञापन

WPL में किया शानदार प्रदर्शन

WPL में किया शानदार प्रदर्शन3 / 6

अनुष्का शर्मा महिला प्रीमियर लीग (WPL) खेलकर चर्चा में आई थीं. उन्होंने 2025-26 सीजन में गुजरात जायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने खेले गए 7 मैच में 25.28 की औसत के साथ 177 रन बनाए थे. उन्होंने सीजन में 28 चौके के अलावा 2 छक्के जड़े थे. जीटी ने उन्हें WPL 2025-26 के लिए 45 लाख रुपये में साइन किया था.

सीनियर वुमेंस टी-20 ट्रॉफी में बिखेरा था जलवा

सीनियर वुमेंस टी-20 ट्रॉफी में बिखेरा था जलवा4 / 6

अनुष्का शर्मा का प्रदर्शन सीनियर वुमेंस टी-20 ट्रॉफी में भी शानदार रहा था. उन्होंने 207 रन बनाने के अलावा गेंदबाजी में 9 विकेट भी लिए थे. इस प्रदर्शन के बूते उन्होंने WPL में अपनी जगह बनाई और गुजरात जायंट्स को खरीदने के लिए मजबूर किया.

विज्ञापन

2003 में हुआ जन्म

2003 में हुआ जन्म5 / 6

हाल ही में उन्हें भारतीय महिला A टीम में चुना गया था. उन्होंने 8 अपनी 5 पारियों में 8, 27, 10, 24 और 47 रन बनाए थे. 5 अप्रैल 2003 को जन्मी अनुष्का दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं और राइट आर्म फिरकी गेंदबाज भी हैं. हालांकि WPL में उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था.

ऐसी है भारत की प्लेइंग 11

ऐसी है भारत की प्लेइंग 116 / 6

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम की प्लेइंग 11 इस प्रकार है. शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), अरुंधति रेड्डी, अनुष्का शर्मा, श्रेयंका पाटिल, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन