अगर रोहित शर्मा हुए IPL 2026 से बाहर, तो इन 5 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. इस बीच फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा भी इंजरी का शिकार हो गए हैं. चोटिल होने के कारण अब दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित लंबे समय के लिए पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो सकते हैं.

Rohit Sharma
1 / 6
Rohit Sharma

Mumbai Indians: आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा को मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या आई थी. जिसके कारण ही वो मैदान से बाहर चले गए थे. अब अगले मुकाबले में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो उनके स्कैन की रिपोर्ट बहुत अच्छी नहीं है. ऐसे में अगर वो आईपीएल 2026 से बाहर हो गए, उनकी जगह लेने के लिए ये 5 खिलाड़ी तैयार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल 2 / 6

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल फिलहाल किसी भी टीम में नहीं नजर आ रहे हैं. अग्रवाल ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बन सकते हैं. आईपीएल में अग्रवाल ने अब तक 131 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 2756 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

अभिनव मनोहर

अभिनव मनोहर 3 / 6

गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा रह चुके अभिनव मनोहर भी रेस में नजर आ रहे हैं. मनोहर ने भी आईपीएल में खुद को साबित किया हुआ है. अभिनव ने अब तक 27 आईपीएल मुकाबले खेले हैं.

स्वास्तिक चिकारा

स्वास्तिक चिकारा 4 / 6

आरसीबी की टीम ने स्वास्तिक चिकारा को रिलीज कर दिया है. उसके बाद ऑक्शन में उनके ऊपर बोली नहीं लगी थी. ऐसे में वो अब रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के रूप में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ सकते हैं

विज्ञापन

यश धुल

यश धुल 5 / 6

दिल्ली के उभरते हुए बल्लेबाज यश धुल का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. धुल भी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली प्रीमियर लीग में भी धुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी.

अथर्व टाइडे

अथर्व टाइडे 6 / 6

युवा बल्लेबाज अथर्व टाइडे को भी मुंबई इंडियंस की टीम मौका दे सकती है. अथर्व ने बहुत ही कम समय में खुद को घरेलू क्रिकेट में साबित किया है. टाइडे भी पावरप्ले का फायदा उठाकर तेजी से रन बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन