MI vs RCB: रोक सको तो रोक लो, मुंबई के खिलाफ इतिहास रचेंगे विराट कोहली!

आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली 10 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ रायपुर में बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे. सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी हुई होंगी. कोहली मुबंई के खिलाफ इतिहास रचने की दहलीज पर हैं.

Cricket News - 2026-05-10T175235.092
1 / 6

आईपीएल 2026 में 10 मई को मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा. आरसीबी शानदार फॉर्म में चल रही है, जबकि मुंबई इंडियंस की हालत खस्ता है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं. वह इस मैच में इतिहास रचने के लिए उतरेंगे.  

विज्ञापन

इतिहास रचने की दहलीज पर कोहली

इतिहास रचने की दहलीज पर कोहली2 / 6

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अब तक सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए हैं. उन्होंने 972 रन बनाए हैं. वहीं, इस लिस्ट में कोहली दूसरे नंबर पर हैं.

विज्ञापन

6 रन बनाते ही करेंगे कमाल

6 रन बनाते ही करेंगे कमाल3 / 6

अगर कोहली मुबंई के खिलाफ होने वाले मैच में केवल 6 रन बना देते हैं तो वह मुंबई के खिलाफ आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. कोहली के नाम फिलहाल 972 रन हैं.

धवन, रैना और मनीष भी लिस्ट में शामिल

धवन, रैना और मनीष भी लिस्ट में शामिल4 / 6

इस लिस्ट में शिखर धवन 901 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं, जबकि सुरेश रैना 834 रनों के चौथे नंबर पर हैं. वहीं, मनीष पांडे 796 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं.

विज्ञापन

फॉर्म में रन मशीन

फॉर्म में रन मशीन5 / 6

विराट कोहली इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब तक खेले गए मुकाबले में उन्होंने आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं. उन्होंने 10 मैचों की 10 पारियों में 47.37 की औसत के साथ 379 रन बनाए हैं. किंग कोहली 3 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं.

कोहली का आईपीएल सफर

कोहली का आईपीएल सफर6 / 6

इसके अलावा विराट कोहली ओवरऑल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 277 आईपीएल मैच में 39.82 की औसत के साथ 9040 रन बनाए हैं. कोहली के नाम आईपीएल में 8 शतक के अलावा 66 अर्धशतक शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन