RO-KO समेत इन 5 खिलाड़ियों का BCCI ने किया डिमोशन, करोड़ों का हो गया नुकसान

BCCI Central Contract: बीसीसीआई की तरफ से नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान हो चुका है. इस बार के कॉन्ट्रैक्ट में 30 खिलाड़ियों को जगह मिली है तो वहीं पिछली बार इस लिस्ट में 34 खिलाड़ियों को जगह मिली थी. इसी के साथ इस बार के कॉन्ट्रैक्ट में कई खिलाड़ियों का डिमोशन भी हुआ है. डिमोशन होने के साथ ही इन खिलाड़ियों को करोड़ों का नुकसान भी हुआ है. इस लिस्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा कुछ ऐसे खिलाड़ियों का नाम है जिन्हें देख फैंस हैरान नजर आ रहे हैं. आइए आपको भी बताते हैं ऐसे ही 5 बड़े खिलाड़ियों के नाम…

jacket (1) (48)
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पहले बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ए+ ग्रेड में थे लेकिन अब वो केवल वनडे फॉर्मेट का हिस्सा हैं. ऐसे में इस बार बोर्ड ने उनका डिमोशन किया है और वो ग्रेड बी में आ गए हैं. रोहित का हालिया फॉर्म बेहद ही कमाल का नजर आ रहा है.

विज्ञापन

3 / 6

टीम इंडिया के दिग्गज सितारे विराट कोहली को भी इस बार बीसीसीआई की तरफ से डिमोशन मिला है. पिछले साल जारी किए गए कॉन्ट्रैक्ट में कोहली को ए+ ग्रेड में जगह मिली थी लेकिन इस बार वो बी ग्रेड में खिसक गए हैं. विराट भी अब केवल वनडे फॉर्मेट का ही हिस्सा हैं.

4 / 6

टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी इस बार के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन मिला है. उन्होंने पूरे साल टीम इंडिया के लिए जबरदस्त क्रिकेट खेला लेकिन इसके बाद भी अब वो ए+ ग्रेड से ए ग्रेड में खिसक गए हैं. बीसीसीआई की तरफ से ए+ ग्रेड को खत्म कर दिया गया है.

विज्ञापन

5 / 6

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी पहले ए+ ग्रेड का हिस्सा थे लेकिन इस बार उन्हें ग्रेड ए में रखा गया है. जडेजा टीम इंडिया के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. साल 2024 टी20 विश्व कप के बाद उन्होंने भी टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया था.

6 / 6

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने व्हाइट बॉल टूर्नामेंट में बेहतरीन खिलाड़ी हैं. पूरे साल उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है. पिछले साल वो ए+ ग्रेड का हिस्सा थे लेकिन इस बार ग्रेड ए में खिसक गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन