IPL 2026: विराट कोहली के सिर पर सजी ऑरेंज कैप, अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी हुए पीछे

आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप रेस में विराट कोहली टॉप-5 में नहीं थे, लेकिन उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया.

Cricket News - 2026-04-24T234304.098
1 / 6

आईपीएल 2026 में 24 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और आरसीबी की जीत में अहम योगदान निभाया. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया और अभिषेक शर्मा के अलावा वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ दिया. विराट की इस पारी के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव हुआ.  

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली2 / 6

विराट कोहली ने इस मैच में 44 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दमपर कोहली ने ऑरेंज कैप का ताज अपने नाम कर लिया. अब विराट कोहली 7 मैचों में 54.66 की औसत के साथ 328 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं. उन्होंने अब तक 3 अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा3 / 6

दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा खिसक गए हैं. उन्होंने 53.83 की औसत के साथ अब तक 7 मैच में 323 रन बनाए हैं. अभिषेक भी शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन4 / 6

तीसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन हैं. उन्होंने 7 मैचों में 53.33 की औसत के साथ 320 रन बनाए हैं. क्लासेन भी इस सीजन 3 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं. वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और लगभग सभी मैच में खासा प्रभावित कर रहे हैं.

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल5 / 6

शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 6 मैचों में 49.50 की औसत के साथ 297 रन बनाए हैं. उन्होंने भी अब तक 3 अर्धशतक बनाए हैं.

संजू सैमसन

संजू सैमसन6 / 6

वहीं, पांचवें नंबर पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी. संजू ने 7 मैच में 58.60 की औसत के साथ 293 रन बनाए हैं. उन्होंने इस सीजन 2 शतक अपने नाम किए हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी छठे नंबर आ गए हैं. उन्होंने 7 मैच में 254 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन