IPL इतिहास के पहले मैच के ये 2 खिलाड़ी अब भी हैं एक्टिव, 2026 में इन टीमों के लिए मचा रहे धमाल
IPL History: आईपीएल इतिहास का पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बेंगलुरु में खेला गया था. उस मैच का हिस्सा रहे 2 खिलाड़ी आज भी आईपीएल में खेल रहे हैं. यहां जानिए कौन हैं वो दो खिलाड़ी?

Indian Premier League: 18 साल पहले आज ही के दिन यानी 18 अप्रैल 2008 को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई थी. आईपीएल के इतिहास का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. उस मैच में कुल 22 खिलाड़ी खेले थे, जिनमें से 20 रिटायर हो चुके हैं. लेकिन दो खिलाड़ी ऐसे हैं जो आज भी IPL खेल रहे हैं और आईपीएल 2026 में अलग-अलग टीमों का हिस्सा हैं.
विराट कोहली ने खेला था IPL इतिहास का पहला मैच
2 / 6IPL इतिहास के पहले मुकाबले में KKR ने RCB को 140 रन से हराया था और ब्रेंडन मैक्कलम ने 158 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच को यादगार बना दिया था. इस मैच में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली शामिल थे, जो आज भी उसी टीम के साथ खेल रहे हैं.
ईशांत शर्मा भी थे KKR टीम का हिस्सा
3 / 6वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा खेले थे और वो भी अभी एक्टिव हैं. पहले सीजन से लेकर अब तक ईशांत कई अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे हैं. 37 साल के ईशांत फिलहाल आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) का हिस्सा हैं.
नहीं चला था कोहली का बल्ला
4 / 6IPL के पहले मैच में विराट कोहली ने नंबर 3 पर बैटिंग की थी, लेकिन सिर्फ 1 रन बनाकर अशोक डिंडा की गेंद पर बोल्ड हो गए थे. वहीं इशांत शर्मा ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में सिर्फ 7 रन दिए और एक विकेट लिया, उन्होंने राहुल द्रविड़ को बोल्ड किया था.
पहले IPL मैच के ये दिग्गज हो चुके हैं रिटायर
5 / 6कोहली और ईशांत के अलावा, IPL के पहले मैच के बाकी सभी खिलाड़ी अब रिटायर हो चुके हैं, जिनमें सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अजीत अगरकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस, जहीर खान और प्रवीण कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं.
RCB ने अपने होम ग्राउंड पर खेला 100वां मैच
6 / 618 अप्रैल 2026 को आरसीबी अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 100वां मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है. हालांकि, इस मुकाबले में टीम को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.