'सपनों के प्रति ईमानदार रहें...' Virat Kohli ने दिल्ली में क्रिकेट अकादमी के उद्घाटन पर छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Virat Kohli: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार को दिल्ली के DPS, RK पुरम में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी की एक ब्रांच का उद्घाटन किया. इस मौके पर कोहली ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें सफलता का मंत्र भी दिया.

Virat Kohli
1 / 8
Virat Kohli

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए धमाल मचा रहे हैं. IPL के बीच कोहली ने मंगलवार (28 अप्रैल) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, RK पुरम में एक क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन किया और छात्रों को प्रेरित किया. उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने सीखने के माहौल का सम्मान करें और ईमानदारी व लगन के साथ अपने सपनों को हासिल करने की दिशा में काम करें.  

विज्ञापन

विराट कोहली ने किया क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन

विराट कोहली ने किया क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन2 / 8

दरअसल, कोहली ने दिल्ली के DPS, RK पुरम में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी की एक ब्रांच का उद्घाटन किया. इस मौके पर उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी उनके साथ नजर आए. इस दौरान उन्होंने अकादमी के युवा खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और छात्रों को सफलता का मंत्र दिया.

विज्ञापन

'मुझे स्कूलों में बोलने की आदत नहीं है'

'मुझे स्कूलों में बोलने की आदत नहीं है'3 / 8

इस मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए कोहली ने कहा कि "सबसे पहले मुझे यहां बुलाने के लिए सभी को धन्यवाद. मुझे स्कूलों में बोलने की आदत नहीं है, इसलिए यह मेरे लिए थोड़ा अजीब होगा, क्योंकि मैं क्रिकेट के लिए बहुत पहले ही स्कूल से दूर हो गया था. मैं स्कूल के माहौल को समझता हूं. मैं भी उसी प्रक्रिया और दौर से गुजरा हूं जिसका हिस्सा आप सभी बच्चे अभी हैं. मैं अपने अनुभव से बस यही कहना चाहता हूं कि कैसे मेरे जीवन में बहुत कम उम्र में ही मेरा ध्यान और प्राथमिकताएं बदल गई थीं."

'स्कूल केवल पढ़ाई की जगह नहीं'

'स्कूल केवल पढ़ाई की जगह नहीं'4 / 8

कोहली ने आगे कहा कि "स्कूल केवल पढ़ाई की जगह नहीं है, यहां आप सीखने आते हैं, आप आगे बढ़ने आते हैं, आप बेहतर इंसान बनने आते हैं." उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि "अपने शिक्षकों और इस माहौल का आदर करें. वे आपको अपने जीवन का एक हिस्सा दे रहे हैं, इसलिए उन्हें पूरा ध्यान और सम्मान मिलना चाहिए.”

विज्ञापन

'मैंनें बहुत कम उम्र में ही खेल को चुन लिया था'

'मैंनें बहुत कम उम्र में ही खेल को चुन लिया था'5 / 8

उन्होंने कहा कि "मैंने बहुत कम उम्र में ही खेल को चुन लिया था, लेकिन यह फैसला पूरी ईमानदारी से किया था. मुझे पूरा यकीन था कि मैं आगे जाकर क्रिकेट में ही अपना करियर बनाना चाहता हूं और अपने परिवार व शिक्षकों के साथ अपने लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट रहा."

'सपनों के प्रति ईमानदार रहें'

'सपनों के प्रति ईमानदार रहें'6 / 8

कोहली ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि वे आत्म-जागरूक बनें और अपने सपनों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें. उन्होंने कहा, “आप ही जानते हैं कि आप अपने सपनों के कितने ईमानदार हैं, इसलिए जो करना चाहते हैं, उसे पूरी लगन से करें.” कोहली ने साफ कहा कि स्पष्टता और ईमानदारी को सफलता की कुंजी है.

विज्ञापन

कोहली ने IPL में पूरे किए 9000 रन

कोहली ने IPL में पूरे किए 9000 रन7 / 8

27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में कोहली ने अपने 9000 IPL रन पूरे कर लिए और वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. इस मैच में आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रन पर समेट दिया और महज 6.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया.

दूसरे नंबर पर पहुंची RCB

दूसरे नंबर पर पहुंची RCB8 / 8

दिल्ली कैपिटल्स पर धमाकेदार जीत के साथ RCB ने 8 मैचों में 6 जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया, जबकि दिल्ली 7वें स्थान पर बनी हुई है. अब आरसीबी 30 अप्रैल को अहमदाबाद में अपने अगले मुकाबले में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन