IPL 2026: RCB के कप्तान को लेकर आई बड़ी फिटनेस अपडेट, जानिए कब करेंगे मैदान पर वापसी
IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब लीग स्टेज खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है. ऐसी स्थिति में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार इंजर्ड हो गए हैं. जिसके कारण ही वो पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. अब फैंस उनके फिटनेस का अपडेट जानना चाहते हैं.

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ में एंट्री के बहुत ही करीब नजर आ रही है. ऐसे समय में कप्तान रजत पाटीदार के इंजर्ड होने से फ्रेंचाइजी की समस्या बढ़ गया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके नहीं खेलने की वजह से विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा कप्तानी कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को लेकर बड़ी फिटनेस अपडेट दी है.
इंजर्ड हैं कप्तान रजत पाटीदार
2 / 6पिछले मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार को इंजरी हो गई थी. हालांकि वो अब बहुत ही सीरियस नजर आ रही है. जिसके कारण ही कप्तान टीम के साथ धर्मशाला भी नहीं गए. पाटीदार फिलहाल अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं.
पाटीदार की फिटनेस पर आया अपडेट
3 / 6पंजाब किंग्स के खिलाफ कप्तानी करने उतरे जितेश शर्मा ने फैंस को बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि रजत फिलहाल बहुत ही अच्छा कर रहे हैं. वो टीम के साथ हैदराबाद में नजर आने वाले हैं.
आखिरी लीग मैच हैदराबाद में खेलेगी आरसीबी
4 / 6आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम अपना आखिरी लीग स्टेज मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने वाली है. ऐसे में प्लेऑफ से पहले कप्तान रजत पाटीदार मैदान पर उतरना चाहेंगे. जिससे वो बड़े मैचों के लिए तैयार रहेंगे.
वेंकटेश अय्यर
5 / 6पिछले मुकाबले में आए वेंकटेश अय्यर को एक और मौका दिया गया है. अय्यर इस मुकाबले में नंबर 4 पर खेलते हुए नजर आने वाले हैं. अय्यर को जब भी मौका मिला है, तो उन्होंने खुद को बल्ले के साथ साबित किया है.
पिछले सीजन में पाटीदार ने मिस किए थे मैच
6 / 6आईपीएल 2025 में भी रजत पाटीदार इंजरी के कारण कुछ मुकाबले नहीं खेले थे. उस समय भी जितेश शर्मा ने ही कप्तानी संभाली थी. हालांकि प्लेऑफ के मैचों में पाटीदार ने भी शानदार कमबैक किया था और टीम को चैंपियन बनाया था.