GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी की फॉर्म से खौफ में गुजरात टाइंटस की टीम! पिछली 7 पारियों के रिकॉर्ड देख उड़े होश

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. इससे पहले वैभव के हालिया फॉर्म ने गुजरात के गेंदबाजों की नींद उड़ा दी है. यहां देखिए वैभव की पिछली 7 पारियां.

Vaibhav Suryavanshi
1 / 8
Vaibhav Suryavanshi

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला आज यानी शनिवार (4 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में एक बार फिर RR के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. 15 साल के वैभव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पिछले कुछ मैचों में कई दमदार पारियां खेली हैं. उनके हालिया फॉर्म ने विपक्षी गेंदबाजों की नींद उड़ा दी है. ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं वैभव सूर्यवंशी की पिछली 7 पारियों पर.  

विज्ञापन

1. 52 रन बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

1. 52 रन बनाम चेन्नई सुपर किंग्स2 / 8

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपने पहले मैच में ही वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया. राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने CSK के खिलाफ मात्र 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 305.88 का रहा.

विज्ञापन

2. 175 रन बनाम इंग्लैंड अंडर-19

2. 175 रन बनाम इंग्लैंड अंडर-193 / 8

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव ने अपने करियर की अब तक की सबसे यादगार पारी है. फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 218.75 के स्ट्राइक रेट से 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़े. उनकी इस विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने आसानी से खिताब अपने नाम किया.

3. 68 रन बनाम अफगानिस्तान अंडर-19

3. 68 रन बनाम अफगानिस्तान अंडर-194 / 8

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान के स्पिन आक्रमण के खिलाफ वैभव ने बेखौफ बल्लेबाजी की और सिर्फ 33 गेंदों में 68 रन बनाकर टीम को एक मजबूत शुरुआत दी. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के जड़े. इस पारी के साथ वैभव ने साबित कर दिया कि वह न केवल तेज गेंदबाजों बल्कि स्पिनरों के खिलाफ भी उतने ही खतरनाक बल्लेबाज हैं.

विज्ञापन

4. 30 रन बनाम पाकिस्तान अंडर-19

4. 30 रन बनाम पाकिस्तान अंडर-195 / 8

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले में वैभव ने संयम और आक्रामकता का सही मिश्रण दिखाया. उन्होंने 22 गेंदों पर 30 रनों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम के स्कोर में अहम योगदान दिया. इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया.

5. 52 रन बनाम जिम्बाब्वे अंडर-19

5. 52 रन बनाम जिम्बाब्वे अंडर-196 / 8

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव ने एक सधी हुई पारी खेली. उन्होंने 30 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. इस पारी के साथ उन्होंने अपनी निरंतरता साबित की और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

6. 40 रन बनाम न्यूजीलैंड अंडर-19

6. 40 रन बनाम न्यूजीलैंड अंडर-197 / 8

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव ने स्विंग होती गेंदों पर बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन किया और 23 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए. वैभव ने इस पारी में पावरप्ले का बखूबी इस्तेमाल किया और टीम को दमदार शुरुआत दिलाई

7. 72 रन बनाम बांग्लादेश अंडर-19

7. 72 रन बनाम बांग्लादेश अंडर-198 / 8

बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में वैभव ने 67 गेंदों पर 72 रनों की दमदार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. इस पारी में वैभव का एक अलग रूप देखने को मिला, जहां उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी के बजाय सूझबूझ से बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन