14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकली ऐतिहासिक पारी, फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Vaibhav Suryavanshi: हरारे के मैदान पर अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को दीवाना बना दिया. 14 साल के बैटर ने इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया और चौके-छक्कों की बारिश कर डाली. अपनी इस इनिंग के दौरान वैभव ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर कर डाला है.

Vaibhav Suryavanshi
1 / 6
Vaibhav Suryavanshi

विज्ञापन

2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल मैच में अपना शतक सिर्फ 55 गेंदों में पूरा किया. वह अंडर 19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ ही यह टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी है.

विज्ञापन

3 / 6

14 साल के बैटर ने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान 15 चौके और इतने ही सिक्स जमाए. अंडर 19 में एक इनिंग में सर्वाधिक सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी वैभव के नाम दर्ज हो गया है. उन्होंने 18 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है.

4 / 6

वैभव अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन ठोकने वाले बैटर भी बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 150 रनों तक पहुंचने के लिए सिर्फ 71 गेंदों का सामना किया.

विज्ञापन

5 / 6

वैभव ने कुल 80 गेंदों का सामना करते हुए 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वह अंडर-19 फाइनल में सबसे बड़ी इनिंग खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में उन्मुत चंद को पीछे छोड़ दिया है.

6 / 6

वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है. ब्रेविस ने 2022 में कुल 18 छक्के लगाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन