वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर विराट कोहली का खास रिकॉर्ड, बुमराह के खिलाफ रच सकते हैं नया कीर्तिमान

Vaibhav Suryavanshi: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की 3 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर सबको चौंका दिया. इसी के साथ वैभव विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं.

Vaibhav Suryavanshi
1 / 6
Vaibhav Suryavanshi

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में एक ऐसा नजारा देखने को मिली, जिसने सबको चौंका दिया. 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर बता दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं. इतना ही नहीं, अब वैभव विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड के भी करीब पहुंच गए हैं.  

विज्ञापन

MI के खिलाफ वैभव का धमाकेदार शो

MI के खिलाफ वैभव का धमाकेदार शो2 / 6

गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में वैभव ने MI के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और सिर्फ 14 गेंदों पर 278.57 के स्ट्राइक रेट से 39 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने एक चौका और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. हालांकि, वह इस धमाकेदार पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके.

विज्ञापन

बुमराह की 3 गेंदों पर जड़े 2 छक्के

बुमराह की 3 गेंदों पर जड़े 2 छक्के3 / 6

इससे पहले वैभव ने पावरप्ले में बुमराह की सिर्फ 3 गेंदों का सामना किया और उनमें से 2 पर सीधे छक्के जड़ दिए. वैभव ने बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर सबको हैरान कर दिया. वैभव इस सीजन पिछली तीन पारियों में 11 छक्के जड़ चुके हैं.

खतरे में कोहली का रिकॉर्ड

खतरे में कोहली का रिकॉर्ड4 / 6

वैभव की इस पारी के बाद विराट कोहली का एक रिकॉर्ड खतरे में आ गया है. दरअसल, IPL में पावरप्ले के दौरान बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने 40 गेंदों में 3 छक्के लगाए हैं. लेकिन वैभव ने बुमराह की सिर्फ 3 गेंदों में ही 2 छक्के ठोक दिए हैं और वह जल्द ही इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

24 मई को रच सकते हैं नया इतिहास

24 मई को रच सकते हैं नया इतिहास5 / 6

अब सबकी नजरें 12 अप्रैल और 24 मई को होने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं. 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले MI vs RCB मैच में कोहली के पास बुमराह के खिलाफ अपने छक्कों के रिकॉर्ड और मजबूत करने का मौका होगा. वहीं, 24 मई को वानखेड़े में MI vs RR मैच में वैभव फिर से बुमराह की गेंदों पर छक्का लगाकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर सकते हैं.

बुमराह के खिलाफ वैभव का अनोखा कारनामा

बुमराह के खिलाफ वैभव का अनोखा कारनामा6 / 6

वैभव ने बुमराह के खिलाफ छक्का लगाकर एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. वैभव ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, शुभमन गिल और निकोलस पूरन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है, जो टी20 क्रिकेट में बुमराह के खिलाफ एक भी छक्का नहीं लगा सके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन