हरारे में वैभव सूर्यवंशी फिर मचाएंगे कोहराम! जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबकी नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी. इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के बाद यह वैभव की दूसरी सीरीज है. वहीं, सीरीज के शुरू होने से पहले वैभव ने बड़ा बयान दिया.

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 7
Pic Credit- AI Generated

Vaibhav Sooryavashi: भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. इंग्लैंड दौरे पर फेल रहने के बाद वैभव इस सीरीज में अपनी काबिलियत साबित करने उतरेंगे. फैंस को भी उनके बल्ले से धमाकेदार पारी का इंतजार है. वहीं, सीरीज के शुरू होने से पहले वैभव का बड़ा बयान दिया है.  

विज्ञापन

BCCI ने शेयर किया वैभव सूर्यवंशी का वीडियो

BCCI ने शेयर किया वैभव सूर्यवंशी का वीडियो2 / 7

भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के सभी 3 मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेले जाएंगे. वैभव सूर्यवंशी इस मैदान पर पहले भी खेले चुके हैं और अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. सीरीज के शुरू होने से पहले BCCI ने अपने ऑफ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव हरारे के मैदान पर अपने अनुभव और पिछले चार महीनों देखें उतार-चढ़ाव के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

'4 महीने पहले इसी ग्राउंड पर रचा था इतिहास'

'4 महीने पहले इसी ग्राउंड पर रचा था इतिहास'3 / 7

वैभव सूर्यवंशी ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड को लेकर कहा, "यह मेरे लिए काफी यादगार मैदान है. अभी हम चार महीने पहले यहां पर अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेले थे और जीते थे तो काफी स्पेशल ग्राउंड है. भारत के लिए खेलना हर किसी का सपना होता है तो काफी स्पेशल मोमेंट है और इतने अच्छे ग्राउंड पर जहां हमने चार महीने पहले ही इतिहास रचा था तो अलग ही मजा है और इसका पूरा आनंद लेने की कोशिश करूंगा."  (PIC Credit - AI)

पिच को लेकर कही ये बात

पिच को लेकर कही ये बात4 / 7

वैभव ने आगे कहा कि, "यहां पर पिच और जो भी हालात हैं उसका अंदाजा पिछली बार लगा था उसको ध्यान में रखते हुए खुद को इस सीरीज में बैक करूंगा और अपना नेचुरल गेम खेलने की कोशिश करूंगा. जो प्रैक्टिस में करता आ रहा हूं उसी को बैक करूंगा जो मेरा गेम है उसी को खेलने की कोशिश करूंगा. इस ग्राउंड पर मैंने दो मैच खेले थे और दोनों काफी अच्छा गया था. उसी लय को जारी रखने की कोशिश करूंगा." (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

'पिछले चार महीनों में मैंने काफी उतार-चढ़ाव देखें'

'पिछले चार महीनों में मैंने काफी उतार-चढ़ाव देखें'5 / 7

वैभव ने अपने बयान में आगे कहा कि, "मुझे जो भी चाहिए कोच उसे उपलब्ध करा रहे हैं, जो भी मुझे प्रैक्टिस चाहिए वह मिली तो काफी अच्छा लग रहा है जिससे मेरा आत्मविश्वास भी काफी है. पिछले चार महीनों में मैंने काफी उतार-चढ़ाव देखें हैं लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है जहां जीवन भर ऐसा होता रहेगा, जिसमें मुझे बस प्रोसेस को फॉलो करना है और टीम के लिए 100 % देना है." (PIC Credit - AI)

इंग्लैंड के खिलाफ नहीं चला था बल्ला

इंग्लैंड के खिलाफ नहीं चला था बल्ला6 / 7

वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला था. उन्हें सीरीज के 3 मुकाबलों में खेलने का मौका मिला, लेकिन वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 42 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और एक चौका शामिल रहा. ऐसे में वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अपनी लय वापसी हासिल करना चाहेंगे. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

वैभव के निशाने पर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव के निशाने पर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड7 / 7

जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के पास टी20 क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 11 छक्के लगा देते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. वह अब तक टी20 में खेले 37 पारियों में कुल 139 छक्के जड़ चुके हैं. (PIC Credit - AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन