इतिहास रचने सिर्फ 1 कदम दूर वैभव सूर्यवंशी, तोड़ देंगे कीरोन पोलार्ड का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vaibahv Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनसनी मचा रखी है. वैभव इस सीजन खूब चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए 400 रन ठोक चुके हैं और अब वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को धवस्त करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं.

Vaibahv Sooryavanshi
1 / 6
Vaibahv Sooryavanshi

IPL 2026, Vaibahv Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का तूफानी जारी है और वह हर एक मैच में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ छक्का लगाकर विरोधी टीमों के मन में खौफ पैदा कर दिया है. वैभव ने कम उम्र में ही कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं. अब वह एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं.  

विज्ञापन

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ठोक चुके हैं 400 रन

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ठोक चुके हैं 400 रन2 / 6

वैभव सूर्यवंशी इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और मैदान पर आते ही पहली ही गेंद से आक्रमण शुरू कर देते हैं और टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं. आईपीएल 2026 में वैभव अब तक खेले 9 मैचों में 238.10 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक भी शामिल है.

विज्ञापन

सिर्फ चौकों और छक्कों से जड़े हैं 358 रन

सिर्फ चौकों और छक्कों से जड़े हैं 358 रन3 / 6

वैभव ने 400 में से 358 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से बनाए हैं. इस सीजन में उन्होंने 34 चौके और 37 छक्के लगाए हैं, जबकि सिंगल और डबल से उन्होंने केवल 42 रन ही बनाए हैं. पिछले मुकाबले में उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 16 गेंदों में 5 छक्के और 3 चौके के साथ 43 रनों की तूफानी पारी खेली थी. अब वह सिर्फ एक छक्का और लगाकर कीरोन पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

वैभव के निशाने पर पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव के निशाने पर पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड4 / 6

दरअसल, T20 क्रिकेट में वैभव का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 27 मैचों में 1101 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने 99 छक्के भी जड़े हैं और अब वह अपने 100वें छक्के से सिर्फ एक कदम दूर हैं. टी20 में सबसे तेज (गेंदों के आधार पर) 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल कीरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में ये उपलब्धि हासिल की थी.

विज्ञापन

DC के खिलाफ मुकाबले में रच सकते हैं इतिहास

DC के खिलाफ मुकाबले में रच सकते हैं इतिहास5 / 6

वैभव ने सिर्फ 511 गेंदों में 99 छक्के जड़ चुके हैं और पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से बस एक छक्का दूर हैं. वैसे तो उनके पास यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए काफी समय और मौके हैं. राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है, जहां वह एक छक्का लगाकर इतिहास रच सकते हैं.

वैभव का IPL करियर

वैभव का IPL करियर6 / 6

आईपीएल 2025 में डेब्यू करने वाले वैभव अब तक 16 मैचों में 652 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. पिछले सीजन में उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा था, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है. वहीं, आईपीएल 2026 में उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक लगाकर फिर से सबको चौंकाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन