साल 2026 में ही 1000000000 कमाएंगे वैभव सूर्यवंशी? IPL 19 के बाद लगी स्पॉन्सर्स की लाइन, शर्तों पर होगी डील!

IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के सुपरस्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उससे उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों को भी अपना फैन बना लिया. सूर्यवंशी पर अब पैसों की बारिश होने वाली है. सीजन खत्म होने के बाद ही स्पॉन्सर्स की लाइन लग गई है.

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जिस अंदाज में खेला है. उसके बाद तो इस सीजन को ही उनके नाम से याद किया जाएगा. सूर्यवंशी के दम पर ही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल सीजन 19 में दूसरे क्वालिफायर तक का सफर तय किया है. सीजन खत्म होने के बाद से ही सभी स्पॉन्सर्स इस 15 साल के खिलाड़ी के पीछे आग रहे हैं. वैभव के शर्तों पर अब डील होने वाली है.

विज्ञापन

वैभव पर होने वाली है पैसों की बारिश

वैभव पर होने वाली है पैसों की बारिश 2 / 6

इस सीजन से पहले वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का स्पॉन्सर SS उन्हें सालाना 50 लाख रुपये ही दे रहा था. हालांकि अब चीजें बदल गई है. आईपीएल 2026 के बाद रिपोर्ट्स के मानें तो उन्हें सालाना 12 करोड़ रुपये के बैट स्पॉन्सर का ऑफर मिला है. अगर उन्होंने 3 साल की डील की तो 36 करोड़ पक्के हो जाएंगे. 

विज्ञापन

कई स्पॉन्सर चाहते हैं वैभव के साथ जुड़ना

कई स्पॉन्सर चाहते हैं वैभव के साथ जुड़ना 3 / 6

उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी के साथ सभी ब्रांड जुड़ना चाहते हैं. बड़ी-बड़ी कंपनियां उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती है. जिसमें अलग-अलग प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां नजर आ रही है. 

करोड़ों की डील लगभग पक्की

करोड़ों की डील लगभग पक्की 4 / 6

इकोनॉमिक टाइम्स की नई रिपोर्ट के मुताबिक स्पोर्ट्स गियर, हेल्थ सप्लीमेंट, फुटवियर और स्पोर्ट्स ड्रिंक बनाने वाली कंपनी फिलहाल वैभव का नाम अपने साथ जोड़ना चाहती हैं. मौजूदा समय में एक-एक कंपनी करोड़ों की डील वैभव के साथ करना चाहती हैं. 

विज्ञापन

अगले सुपरस्टार हैं वैभव सूर्यवंशी

अगले सुपरस्टार हैं वैभव सूर्यवंशी 5 / 6

रिपोर्ट्स की मानें तो सभी कंपनियों का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी 12 से 15 सालों तक टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. ऐसे में उनके जैसे सुपरस्टार के जुड़ने से कंपनी को बहुत फायदा होगा.

राजस्थान रॉयल्स की टीम उन्हें कर रही है मैनेज

राजस्थान रॉयल्स की टीम उन्हें कर रही है मैनेज  6 / 6

मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स की टीम ही मैनेज कर रही है. फ्रेंचाइजी वैभव के परिवार को इन सभी मामलों में सलाह दे रही है. जिससे गलती से भी वैभव का नाम किसी गलत ब्रांड के साथ नहीं जुड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन