IPL 2026 के बाद टीम इंडिया के इन 5 दिग्गजों से 'ब्रांड वैल्यू' में आगे निकल जाएंगे वैभव सूर्यवंशी! एक-एक एड का मिलेगा 'छप्परफाड़' पैसा?

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और इस टूर्नामेंट के बाद उनकी ब्रांड वैल्यू में और बड़ा उछाल आएगा. उनकी ब्रांड वैल्यू टीम इंडिया के कुछ बड़े खिलाड़ियों से भी अधिक हो सकती है.

kl rahul vaibhav sooryavanshi shreyas iyer
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कोहराम मचा रहे हैं. 15 साल की उम्र में वैभव बड़े-बड़े गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं और फैंस अब उन्हें टीम इंडिया में भी डेब्यू करते हुए देखना चाहते हैं. IPL 2026 में वैभव ने रनों की बारिश करके वैभव ने अपनी ब्रांड वैल्यू में इजाफा कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव अभी एक एडवर्टाइजमेंट के 75 लाख से 1.25 करोड़ रुपये लेते हैं. अब IPL के बाद उनकी ब्रांड वैल्यू बढ़ सकती है और उन्हें 2.5 से 3 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों से ब्रांड वैल्यू के मामले में आगे निकल सकते हैं.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल2 / 6

केएल राहुल भारतीय टीम के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं. वो टेस्ट और वनडे टीम में लगातार खेल रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल एक एडवर्टाइजमेंट से 1 करोड़ तक कमाते हैं. वैभव IPL 2026 के बाद उनसे आगे निकल सकते हैं.

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन3 / 6

संजू सैमसन भारतीय टी20 टीम के अहम सदस्य हैं और एक-एक एडवर्टाइजमेंट के लाखों रुपये कमाते हैं. अब वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 के बाद ब्रांड वैल्यू के मामले में उनसे आगे निकल सकते हैं.

ईशान किशन

ईशान किशन4 / 6

ईशान किशन मौजूदा समय में एक ब्रांड डील के 1 करोड़ रुपये तक लेते हैं. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह आंकड़ा 3 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. वैभव सूर्यवंशी जिस तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, वो ईशान किशन की ब्रांड वैल्यू को पीछे छोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज5 / 6

मोहम्मद सिराज अभी एक एडवर्टाइजमेंट के 50 लाख रुपये तक लेते हैं. इससे उनकी सालाना कमाई लगभग 3 करोड़ रुपये है. IPL 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी जरूर सिराज से ब्रांड वैल्यू के मामले में आगे निकल जाएंगे.

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर6 / 6

श्रेयस अय्यर भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान हैं और हर एडवर्टाइजेमेंट के लिए 1.5-2 करोड़ रुपये लेते हैं. वैभव सूर्यवंशी अब ब्रांड वैल्यू के मामले में उनसे आगे निकल सकते हैं. 15 साल का ये खिलाड़ी IPL 2026 के बाद एड से अय्यर के मुकाबले ज्यादा पैसे कमा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन