WWE दिग्गज Paul Heyman की चोट से Brock Lesnar की जिंदगी में आया भूचाल! अकेले ही करना पड़ेगा दुश्मनों का सामना

WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में पॉल हेमन की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया, जिसके बारे में जानकर फैंस को दुख होगा. ऐसा लगता है कि अब कुछ समय तक उनका जलवा टीवी पर देखने को नहीं मिलेगा. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
पॉल हेमन को झटका

Paul Heyman: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में पॉल हेमन को इंजरी का सामना करना पड़ा. उन्हें पकड़ कर बैकस्टेज ले जाया गया. उनकी हालत खराब हो गई थी. अब उनकी चोट को लेकर SmackDown के एपिसोड में बड़ा अपडेट दिया गया है. WWE कमेंटेटर ने उन्हें लेकर बड़ी जानकारी फैंस को प्रदान की. ऐसा लगता है कि हेमन टीवी पर अब कुछ समय तक दिखाई नहीं देंगे. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

Advertisment

पॉल हेमन को कैसे आई इंजरी?

पॉल हेमन को कैसे आई इंजरी?2 / 6

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच खतरनाक मैच हुआ था. मैच के दौरान रिंगसाइड पर ब्रेकर को गलती से पॉल हेमन ने स्पीयर लगा दिया था. हेमन बैरीकेड के आर-पार हो गए थे. इसके बाद वो थोड़ी देर तक उठ ही नहीं पाए.

विज्ञापन

माइकल कोल ने दी जानकारी

माइकल कोल ने दी जानकारी3 / 6

WWE SmackDown के एपिसोड में कमेंटेटर माइकल कोल ने पॉल हेमन को लेकर अपडेट प्रदान किया. कोल ने कहा कि हेमन को मेडिकल स्टाफ ने क्लियर नहीं किया है. स्पीयर पड़ने के बाद उन्हें चोट लग गई थी. हेमन ने शायद सोचा नहीं होगा कि उन्हें इतना खतरनाक स्पीयर पड़ जाएगा.

पॉल हेमन के बिना आए ब्रॉन ब्रेकर

पॉल हेमन के बिना आए ब्रॉन ब्रेकर4 / 6

WWE SmackDown के मेन इवेंट में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट को लेकर चार स्टार्स के बीच मैच हुआ. इस मैच का हिस्सा ब्रॉन ब्रेकर भी थे. ब्रेकर ने पॉल हेमन के बिना एंट्री. ये देखकर सब हैरान रह गए थे. इससे पता चल गया था कि हेमन इंजर्ड हुए हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर को लगा झटका

ब्रॉक लैसनर को लगा झटका5 / 6

ब्रॉक लैसनर भी लगातार WWE में एक्टिव हैं. उनके साथ हमेशा पॉल हेमन ने एंट्री की है. हाल ही में क्लैश इन इटली में भी दोनों साथ दिखे थे. लैसनर बहुत जल्द टीवी पर एंट्री करेंगे. इस बार शायद उनके साथ हेमन नहीं होंगे. ये कहीं ना कहीं लैसनर के लिए बड़ा झटका होगा. लैसनर की राइवलरी मौजूदा समय में ओबा फेमी के साथ चल रही है.

द विज़न ग्रुप साबित हुआ फिसड्डी

द विज़न ग्रुप साबित हुआ फिसड्डी6 / 6

पॉल हेमन ने पिछले साल सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर द विज़न ग्रुप बनाया था. हालांकि, अभी तक इसे सफलता नहीं मिली है. पहले सैथ रॉलिंस बाहर हुए. ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड को भी इंजरी आई. हाल ही में लोगन पॉल भी चोट के कारण एक्शन से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन