सावधान Triple H! WWE SummerSlam 2026 में इन 6 रेसलर्स की हुई हार, तो फैंस का जमकर फूटेगा गुस्सा
WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब एक हफ्ते से भी कम समय रह गया है. अगले हफ्ते फैंस को धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा. ट्रिपल एच को बुकिंग में सावधानी बरतनी पड़ेगा. अगर कुछ बड़े स्टार्स को हार के लिए बुक किया गया तो फैंस को गुस्सा भी आ सकता है.

WWE SummerSlam 2026: 1 और 2 अगस्त को WWE में समर की सबसे बड़ी पार्टी देखने को मिलेगी. कंपनी ने अभी तक 12 मैच बुक किए हैं. Raw और SmackDown का एपिसोड बचा हुआ है. रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर समेत कई रेसलर्स फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. इनके तगड़े मुकाबले होने वाले हैं. ट्रिपल एच बुकिंग की वजह से विवादों में भी रहे हैं. इस बार उन्हें थोड़ा सावधानी बरतनी पड़ेगी. अगर कुछ स्टार्स को उन्होंने हार के लिए बुक किया तो फिर फैंस का गुस्सा फूट सकता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस
2 / 7SummerSlam 2026 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. इस मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. मैच का कोई भी विजेता बन सकता है. रेंस फैन फैवरेट हैं. उन्हें इतनी जल्दी कोई भी हारते हुए नहीं देखना चाहता है. ये चीज ट्रिपल एच को ध्यान में रखनी चाहिए. अगर उन्हें हार के लिए बुक किया गया तो फैंस का गुस्सा फूट सकता है. (Photo: WWE.com)
चैड गेबल
3 / 7SummerSlam 2026 में पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को चैड गेबल के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. इन दोनों के बीच तगड़ा मैच होगा. गेबल ने पिछले कुछ सालों में बहुत बढ़िया काम किया है. फैंस का पूरा समर्थन उनके पास है. ट्रिपल एच को उन्हें हराने की बिल्कुल भी गलती नहीं करनी चाहिए. अगर वो चैंपियन नहीं बने तो ट्रिपल एच विवादों में आ सकते हैं. (Photo: WWE.com)
इयो स्काई
4 / 7इयो स्काई का मुकाबला लिव मॉर्गन साथ वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होने वाला है. मॉर्गन का टाइटल रन अभी तक अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने रेसलमेनिया 42 में टाइटल जीता था. तब से उन्होंने इसे दांव पर नहीं लगाया है. स्काई को बतौर फेस अभी तक फैंस ने खूब चीयर किया है. हर कोई उन्हें चैंपियन बनते हुए देखना चाहता है. उन्हें भी हार के लिए बुक नहीं करना चाहिए. (Photo: WWE.com)
फिन बैलर
5 / 7फिन बैलर का मैच सैमी ज़ेन के साथ तय किया गया है. दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच होगा. बैलर बड़ी मुश्किल से इस बार लाइमलाइट में आए हैं. उनके टैलेंट को अभी तक अनदेखा किया गया है. इस बार उनकी बड़े मैच में हार नहीं होनी चाहिए. ऐसा हुआ तो फिर फैंस नाराज हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)
डेनहाउजेन
6 / 7डेनहाउजेन का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ बुक किया गया है. हाल ही में डेनहाउजेन ने मिस्टीरियो के पार्टनर जेडी मैकडॉना को हराया था. डेनहाउजेन जब से WWE में आए हैं तब से सभी के फेवरेट बने हुए हैं. उन्हें हार के लिए बुक करनी भी बड़ी गलती होगी. ट्रिपल एच को इस चीज का ध्यान रखना चाहिए. (Photo: WWE.com)
सीएम पंक
7 / 7सीएम पंक अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. 2024 के बाद से ये टाइटल ज्यादातर कोडी के पास ही रहा है. अब फैंस उन्हें बतौर चैंपियन नहीं देखना चाहते हैं. पंक ने हाल ही में टाइटल जीता है. समरस्लैम में उन्हें हार के लिए बुक नहीं करना चाहिए. (Photo: WWE.com)