फीका पड़ने लगा है WWE का मजा, Triple H की इन 5 गलतियों ने खो दिया रोमांच!

WWE में आए दिन चीजों में बदलाव हो रहा है. नए चैंपियन, बिजनेस में बढ़ाया और रेसलर्स को पुश भी दिया जा रहा है. इसके बावजूद भी रोमांच अब थोड़ा कम हो रहा है. बड़े शोज के लिए फैंस का उत्साह भी नहीं दिख रहा है. आइए आपको बताते हैं कि किन गलतियों से ये हो रहा है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Triple H: WWE में पिछले कुछ सालों से ट्रिपल एच का एरा चल रहा है. विंस मैकमैहन ने कंपनी छोड़ दी है. द गेम के एरा में अब धीरे-धीरे WWE का मजा फीका पड़ने लग गया है. रेसलमेनिया, रॉयल रंबल और समरस्लैम जैसे इवेंट्स के लिए फैंस ज्यादा उत्साहित नहीं दिखते हैं. चीजों में बदलाव तो हो रहा है, लेकिन दर्शक शायद इन्हें पसंद नहीं कर रहे हैं. ट्रिपल एच के ऊपर आए दिन आरोप लगते रहते हैं. सोशल मीडिया पर भी निगेटिव रिएक्शन मिलता है. यहां हम ट्रिपल एच की पांच गलतियों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से WWE का रोमांच अब थोड़ा कम हो गया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सिर्फ बिजनेस पर ध्यान

सिर्फ बिजनेस पर ध्यान2 / 6

अगर आप पिछले कुछ सालों पर नज़र डालेंगे तो ट्रिपल एच ने बिजनेस पर ध्यान ज्यादा दिया है. अंदर के प्रोडेक्ट को छोड़कर वो ज्यादातार बाहरी कामों में रहे हैं. सऊदी अरब के साथ उन्होंने तगड़ी डील की है. सऊदी ने खूब पैसा कंपनी को दिया है. ये भी एक बड़ी वजह है जिसकी वजह से रोमांच अब कम होते जा रहा है. ट्रिपल एच को बिजनेस को थोड़ा साइड रखकर कंपनी के अंदर की चीजों पर भी ध्यान देना होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कहानियों में बिल्कुल भी जान नहीं

कहानियों में बिल्कुल भी जान नहीं3 / 6

ट्रिपल एच के एरा में अभी तक कोई भी कहानी सामने नहीं है जो चर्चा में रही हो. साधारण स्टोरीलाइन के जरिए ही चीजों को आगे बढ़ाया गया है. विंस मैकमैहन इस बात का बहुत ख्याल रखते थे. वो कहानियों पर भरोसा करते है. इस कारण से ही फैंस भी उनके साथ बने रहते थे. ट्रिपल एच ने अभी तक ये बहुत बड़ी गलती की है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: 5 ब्लॉकबस्टर मैच जिन्हें Triple H ने WWE रिंग में 2026 में जरूर कराने चाहिए, क्या होगा Roman Reigns का ड्रीम मुकाबला?

राइवलरी गलत से तरह से शुरू करना

राइवलरी गलत से तरह से शुरू करना4 / 6

आपने देखा होगा कि जब रेसलर्स की राइवलरी शुरू होती है तो बस प्रोमो ही चलता है. कोई भी आकर प्रोमो के जरिए अपनी बात रखता है और दुश्मनी शुरू हो जाती है. ट्रिपल एच के एरा में ऐसा ही हुआ है. विंस मैकमैहन के टाइम पर ये चीज नहीं होती थी. वो दुश्मनियों को अलग ढंग से प्रस्तुत करते थे, जिनमें हमेशा आगे के लिए सस्पेंस बना रहता था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

अलग तरह की चीजें ना दिखाना

अलग तरह की चीजें ना दिखाना5 / 6

ट्रिपल एच के एरा में मुकाबले साधारण ही रहे हैं. राइवलरी में भी प्रोमो और ब्रॉल तक ही चीजें सीमित रही हैं. इस वजह से भी फैंस का उत्साह कम हो गया है. विंस मैकमैहन के एरा में बैकस्टेज तोड़फोड़, गाड़ियों का इस्तेमाल, रिंग में अफरातफरी, रोमांटिक स्टोरीलाइन और रहस्यमयी चीजें होती थी. अब ऐसा कुछ नहीं दिखता है. ये भी द गेम की बड़ी गलती है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: Triple H का प्लान चौपट! WWE SummerSlam 2026 में Brock Lesnar-Roman Reigns के मैचों की टाइमिंग हुई लीक

खराब बुकिंग

खराब बुकिंग6 / 6

ट्रिपल एच की सबसे बड़ी गलती अभी तक खराब बुकिंग रही है. इसके लिए उनके ऊपर आरोप लगते रहे हैं. मौजूदा रोस्टर में कई ऐसे रेसलर्स हैं जो वर्ल्ड टाइटल डिजर्व करते हैं लेकिन द गेम को उनसे कोई मतलब नहीं है. कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जिन्हें बेवजह आगे बढ़ाया जा रहा है. इतनी ही नहीं फेस और हील रेसलर्स को ही आपस में भिड़ा दिया जा रहा है. इस वजह से भी फैंस को मजा नहीं आ रहा है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन