5 ब्लॉकबस्टर मैच जिन्हें Triple H ने WWE रिंग में 2026 में जरूर कराने चाहिए, क्या होगा Roman Reigns का ड्रीम मुकाबला?

2026 अभी तक WWE के लिए शानदार रहा है. फैंस को बड़ी चीजें देखने को मिली हैं. ट्रिपल एच ने अब फैंस को तगड़े सरप्राइज और देने चाहिए. कुछ ब्लॉकबस्टर मुकाबलों का आयोजन कर रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बनना चाहिए. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6

Triple H: 2026 में WWE के बड़े इवेंट्स को तगड़ी सफलता मिली है. रॉयल रंबल और रेसलमेनिया 42 ने कुछ रिकॉर्ड बनाए. कंपनी अब धीरे-धीरे समरस्लैम की तरफ बढ़ रही है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर लगातार टीवी पर बने रहे हैं. ये भी फैंस और कंपनी के लिए अच्छी बात रही है. खैर 2026 आधा बीत चुका है. कई ड्रीम मुकाबले ऐसे हैं जिनका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. इनमें बड़े रेसलर्स का नाम शामिल है. यहां हम आपको पांच ब्लॉकबस्टर मुकाबलों के बारे में बताएंगे जिन्हें 2026 में ट्रिपल एच ने जरूर कराने चाहिए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस vs ओबा फेमी

रोमन रेंस vs ओबा फेमी2 / 6

ओबा फेमी ने अभी तक जबरदस्त काम किया है. ब्रॉक लैसनर के साथ भी उनकी राइवलरी रही है. मेन रोस्टर में उनकी खूब चर्चा हो रही है. फेमी कंपनी के फ्यूचर स्टार हैं. रोमन रेंस के पास मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. ऐसे में इन दोनों का मैच 2026 में कराना बेहतर रहेगा. ट्रिपल एच ने जरूर इस बारे में सोचना चाहिए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर vs गुंथर

ब्रॉक लैसनर vs गुंथर3 / 6

कई सालों से फैंस ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच मैच का इंतजार कर रहे हैं. अभी तक ये हो नहीं पाया है. लैसनर अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. वो कभी भी रिटायर हो सकते हैं. ऐसे में अब जल्द से जल्द ट्रिपल एच ने इनके बीच ड्रीम मैच करा देना चाहिए. अगर ये मुकाबला नहीं हुआ तो फैंस नाराज भी हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)

सीएम पंक vs कोडी रोड्स

सीएम पंक vs कोडी रोड्स4 / 6

सीएम पंक और कोडी रोड्स का मैच भी ट्रिपल एच ने 2026 में जरूर कराना चाहिए. दोनों कंपनी के टॉप स्टार्स हैं. इनके मुकाबले से WWE को बिजनेस के मामले में काफी फायदा हो सकता है. आगामी समरस्लैम इवेंट में इनका मैच होगा तो और बढ़िया रहेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस vs ब्रॉन ब्रेकर

रोमन रेंस vs ब्रॉन ब्रेकर5 / 6

ऐसा लगा था कि 2025 में रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच मैच होगा लेकिन नहीं हो पाया. इन दोनों के बीच राइवलरी हर कोई देखना चाहता है. वैसे भी ब्रेकर कंपनी में बतौर फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. 2026 में ट्रिपल एच ने इस मैच को भी जरूर बुक करना चाहिए. (Photo: WWE.com)

कोडी रोड्स vs द रॉक

कोडी रोड्स vs द रॉक6 / 6

फैंस 2024 से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं. कोडी और रॉक की राइवलरी जबरदस्त रही है. हालांकि, इनके बीच सिंगल मैच नहीं हुआ हैै. 2026 में ट्रिपल एच ने इस मुकाबले को कराने के बारे में भी सोचना चाहिए. रॉक की वजह से कंपनी को फायदा हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन