विराट कोहली से लेकर रियन पराग तक, ये हैं IPL इतिहास के 5 सबसे युवा कप्तान

IPL Youngest Captains: आईपीएल के 18 सालों के इतिहास में कई युवा खिलाड़ियों ने कप्तानी की है और टीम को सफलता दिलाई है. 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 में भी कई युवा खिलाड़ी टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. इससे पहले यहां जानिए आईपीएल इतिहास के 5 सबसे युवा कप्तानों के बारे में.

IPL Youngest Captain
1 / 6
IPL Youngest Captain

IPL Youngest Captains: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में टीमों की कप्तानी सिर्फ अनुभवी दिग्गजों ने ही नहीं, बल्कि कई युवा खिलाड़ियों ने भी संभाला है. आईपीएल में कई युवा सितारों ने कम उम्र में टीम की कमान संभाली है और टीम को नए मुकाम तक पहुंचाया है. आइए जानते हैं IPL इतिहास के 5 सबसे युवा कप्तानों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं.  

विज्ञापन

1. विराट कोहली

1. विराट कोहली2 / 6

विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे युवा कप्तान हैं. कोहली को साल 2013 में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी सौंपी गई थी, तब उनकी सिर्फ उम्र 22 साल और 187 दिन थी. उन्होंने 143 मैचों में आरसीबी की कप्तानी की.

विज्ञापन

2. स्टीव स्मिथ

2. स्टीव स्मिथ3 / 6

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ हैं. स्मिथ को पहली बार आईपीएल 2012 के अंत में एक मैच के लिए पुणे वॉरियर्स की कप्तानी मिली थी. तब उनकी उम्र 22 साल और 344 दिन थी. बाद में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट की भी कप्तानी संभाली.

3. सुरेश रैना

3. सुरेश रैना4 / 6

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुरेश रैना का नाम आता है. रैना ने 23 साल और 112 दिन की उम्र में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी. बाद में उन्होंने गुजरात लायंस की भी कप्तान की.

विज्ञापन

4. रियान पराग

4. रियान पराग5 / 6

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. पराग को आईपीएल 2025 के पहले तीन मैचों के लिए राजस्थान टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. तब उनकी उम्र 23 सााल और 133 दिन थी. आईपीएल 2026 में पराग राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे.

5. श्रेयस अय्यर

5. श्रेयस अय्यर6 / 6

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. श्रेयस को पहली बार साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स की कमान सौंपी गई थी, तब वह 23 साल और 142 दिन के थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन