IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें, ये चैंपियन टीम है सबसे आगे

Top 5 Most Wins in IPL History: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जहां फिर से फैंस को एक से बढ़कर एक रोमांचक और जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे. इससे पहले यहां जानिए आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें कौन सी हैं.

IPL Trophy
1 / 7
IPL Trophy

Top 5 Teams Most Wins in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है, जहां एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं. 2008 में शुरू हुई इस लीग के 18 साल के इतिहास में कई टीमों ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है और चैंपियन भी बनी हैं. आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमों पर.  

विज्ञापन

1. मुंबई इंडियंस (MI)

1. मुंबई इंडियंस (MI)2 / 7

मुंबई इंडियंस के नाम IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड है. मुबंई की टीम ने आईपीएल में अब तक कुल 151 मुकाबले अपने नाम किए हैं. पांच बार की चैंपियन MI आईपीएल की पहली और इकलौती ऐसी टीम है जिसने 150 से अधिक मैच जीते हैं. मुंबई की टीम ने अब तक कुल 278 मैच खेले हैं.

विज्ञापन

2. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

2. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)3 / 7

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम है. IPL से दो साल बैन रहने के बावजूद चेन्नई की टीम ने अब तक खेले 254 मैचों में 142 में जीत हासिल की हैं और पांच बार खिताब भी अपने नाम किया है.

3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)4 / 7

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. केकेआर ने अब तक आईपीएल में खेले कुल 269 मैचों में से 135 मैच जीते हैं.

विज्ञापन

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)5 / 7

आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मामले में चौथे स्थान पर मौजूद है. आरसीबी ने 272 मुकाबलों में से 132 में जीत दर्ज की है.

5. पंजाब किंग्स (PBKS)

5. पंजाब किंग्स (PBKS)6 / 7

पंजाब की टीम ने भले ही अब तक कोई खिताब नहीं जीता है, लेकिन वे आईपीएल के उन चुनिंदा टीमों में से हैं जिन्होंने 100 से अधिक मैच जीते हैं. पंजाब की टीम ने अब तक खेले कुल 263 मैचों में से 119 मैच जीते हैं.

विज्ञापन

6. दिल्ली कैपिटल्स

6. दिल्ली कैपिटल्स7 / 7

हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने भी अब तक 119 मैच जीते हैं, लेकिन जीत के प्रतिशत के आधार पर पंजाब किंग्स (45.25%) दिल्ली (44.57%) से थोड़ा आगे है. दिल्ली ने अब तक कुल 267 मैच खेले हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन