IPL डेब्यू से पहले सबसे ज्यादा T20 विकेट लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, इस गेंदबाज ने 300+ शिकार करने के बाद रखा कदम

Most T20 Wickets at the time of IPL debut: आईपीएल में कई युवा टैलेंड ने अपने शानदार प्रदर्शन से वर्ल्ड क्रिकेट में में पहचान बनाई, लेकिन लीग के इतिहास में कुछ ऐसे नाम भी सामने आए हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में विकेटों का अंबार लगाने के बाद आईपीएल में डेब्यू किया है. यहां देखिए IPL डेब्यू के समय सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.

Most T20 wickets at the time of IPL debut
1 / 6
Most T20 wickets at the time of IPL debut

Most T20 Wickets at the time of IPL debut: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) हमेशा से युवा प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच रहा है, जहां अक्सर यंग टैंलेंट अपना जलवा बिखेर कर रातों-रात स्टार बन जाते हैं. लेकिन पिछले कुछ सीजन से कुछ ऐसे नाम भी सामने आए हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में महारत हासिल करने के बाद आईपीएल में कदम रखा है. आईपीएल 2026 के सीजन में ही तीन ऐसे खिलाड़ियों ने IPL डेब्यू किया है, जो पहले से ही 100 से ज्यादा टी20 विकेट हासिल कर चुके थे. यहां जानिए आईपीएल डेब्यू के समय सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.  

विज्ञापन

1. डेविड पेन

1. डेविड पेन 2 / 6

इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड पेन इस लिस्ट में टॉप पर हैं. ग्लोस्टरशायर के लिए सालों तक शानदार प्रदर्शन करने और दुनिया भर की लीगों में खेलने वाले पेन ने जब आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए अपना पहला मैच खेला, तब उनके नाम कुल 304 टी20 विकेट दर्ज थे. SRH ने उन्हें जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया था.

विज्ञापन

2. आदिल रशीद

2. आदिल रशीद 3 / 6

इंग्लैंड के दिग्गज लेग स्पिनर आदिल रशीद इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. रशीद ने 2021 के सीजन में पंजाब किंग्स के लिए अपना डेब्यू किया था. उस समय तक वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और विभिन्न टी20 लीगों के एक स्थापित सितारे बन चुके थे और उनके नाम 232 टी20 विकेट थे. हालांकि, वह लंबे समय तक आईपीएल से दूर रहे और उन्होंने 2023 में आखिरी सीजन खेला था.

3. जॉर्ज लिंडे

3. जॉर्ज लिंडे 4 / 6

साउथ अफ्रीका के स्पिन ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए अपना डेब्यू किया. वानिंदु हसरंगा के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में जगह मिली. डेब्यू के समय लिंडे के नाम टी20 फॉर्मेट में 218 विकेट दर्ज थे, जो उन्होंने घरेलू क्रिकेट और SA20 जैसी लीगों में हासिल किया था.

विज्ञापन

4. जैकब डफी

4. जैकब डफी5 / 6

न्यूजीलैंड के जैकब डफी ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए अपना डेब्यू किया. जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में डफी को मौका मिला और उन्होंने अपने पहले ही मैच में 3 विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की. आईपीएल डेब्यू के समय डफी के नाम टी20 फॉर्मेट में 189 विकेट दर्ज थे.

5. इमरान ताहिर

5. इमरान ताहिर 6 / 6

साउथ अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर ने जब आईपीएल में अपना पहला कदम रखा था, तब उनके पास टी20 क्रिकेट का अच्छा-खासा अनुभव था. 10 मई 2014 को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना IPL डेब्यू करने से पहले ताहिर के नाम 150 से अधिक टी20 विकेट दर्ज थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन