IPL इतिहास में CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जानें किस नंबर पर हैं धोनी

Most Runs for CSK in IPL History: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम अपना छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इससे पहले यहां देखिए IPL इतिहास में CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट.

Most runs for CSK in IPL
1 / 6
Most runs for CSK in IPL

Most Runs for CSK in IPL History: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है और अब तक 5 बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है. टीम की इस सफलता के पीछे उन बल्लेबाजों का बड़ा हाथ है, जिन्होंने सालों तक निरंतरता के साथ रन बनाए हैं. एमएस धोनी से लेकर ऋतुराज गायकवाड़ तक, येलो जर्सी में कई दिग्गजों ने अपनी छाप छोड़ी है. यहां जानिए IPL इतिहास में CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में.

विज्ञापन

1. सुरेश रैना

1. सुरेश रैना2 / 6

IPL के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम है. 'चिन्ना थाला' के नाम मशहूर रैना ने 2008 से 2021 तक CSK के लिए 200 आईपीएल मैच खेले और 195 पारियों में 33.10 की औसत से 5529 रन बनाए थे. इस दौरान ने रैना ने दो शतक और 38 अर्धशतक भी लगाए. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन रहा. हाल ही में उन्हें CSK के 'हॉल ऑफ फेम' में भी शामिल किया गया है.

विज्ञापन

2. एमएस धोनी

2. एमएस धोनी3 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. 2008 से लेकर अब तक धोनी ने अपने करियर में सीएसके के लिए 272 मैच खेले हैं और 5314 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 38.23 और स्ट्राइक रेट 139.29 का रहा. धोनी के नाम आईपीएल में एक शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा.

3. फाफ डु प्लेसिस

3. फाफ डु प्लेसिस4 / 6

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस हैं. डु प्लेसिस ने 2012 से 2021 के तक CSK के लिए खेले 100 मैचों की 93 पारियों में कुल 2932 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 34.90 और स्ट्राइक रेट 132.07 का रहा. डु प्लेसिस ने सीएसके लिए 21 अर्धशतकिय पारी भी खेली हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 96 रन रहा.

विज्ञापन

4. ऋतुराज गायकवाड़

4. ऋतुराज गायकवाड़5 / 6

CSK के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इस सूची में चौथे नंबर पर है. ऋतुराज सिर्फ 71 मैचों की 70 पारियों में 40.35 की औसत और 137.47 के स्ट्राइक रेट से 2502 रन बनाकर दिग्गजों की लिस्ट में जगह बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने दो शतक और 20 अर्धशतक जड़े हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 108 रन है.

5. रवींद्र जडेजा

5. रवींद्र जडेजा6 / 6

स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आईपीएल में CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5वें खिलाड़ी हैं. 2012 से 2025 तक जडेजा सीएसके टीम का हिस्सा रहे और 200 मैचों की 149 पारियों में 28.02 की औसत से 2354 रन बनाए. उन्होंने सीएसके के लिए पांच अर्धशतक भी लगाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 77 रन रहा. हालांकि, जडेजा आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन