IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, नंबर-1 पर पहुंचे अभिषेक शर्मा

Most Fifties in Under 20 Balls in IPL History: अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. अभिषेक IPL में सबसे ज्यादा बार 20 से कम गेंदों पर फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. यहां देखिए IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट.

Abhishek Sharma
1 / 6
Abhishek Sharma

Most Fifties in Under 20 Balls in IPL History: आईपीएल में तूफानी बल्लेबाजी का पैमाना अब बदल चुका है, जहां बल्लेबाज कम से कम गेंदों पर चौकों-छक्कों की बारिश कर रनों का अंबार लगा देते हैं. 11 अप्रैल को SRH के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर एक नया इतिहास रच दिया. अभिषेक IPL में सबसे ज्यादा बार 20 से कम गेंदों पर फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. यहां जानिए IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.  

विज्ञापन

1. अभिषेक शर्मा

1. अभिषेक शर्मा 2 / 6

25 साल के अभिषेक शर्मा IPL इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 5 बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक जड़ा है. उन्होंने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर यह उपलब्धि हासिल की है. इससे पहले अभिषेक ने आईपीएल में 16 गेंदों, 18 गेंदों और दो बार 19 गेंदों पर पचासा लगाया है.

विज्ञापन

2. निकोलस पूरन

2. निकोलस पूरन3 / 6

वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन अपनी पावर-हिटिंग के लिए जाने जाते हैं और लंबे समय तक इस लिस्ट में टॉप पर रहे. लेकिन अब अभिषेक ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. पूरन ने आईपीएल में 4 बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाया है. उन्होंने 2023 के सीजन में RCB के खिलाफ 15 गेंदों में अपनी सबसे तेज आईपीएल फिफ्टी लगाई थी.

3. ट्रेविस हेड

3. ट्रेविस हेड4 / 6

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड का नाम आता है. SRH के लिए ओपनिंग करते हुए हेड ने पावरप्ले का फायदा उठाकर महज 16-18 गेंदों में अर्धशतक जमाया है. हेड ने आईपीएल 3 बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाया है.

विज्ञापन

4. जेक फ्रेजर-मैकगर्क

4. जेक फ्रेजर-मैकगर्क5 / 6

ऑस्ट्रेलियाई युवा सनसनी जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. फ्रेजर-मैकगर्क ने भी आईपीएल में 3 बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है. उन्होंने दो बार मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है.

5. वैभव सूर्यवंशी

5. वैभव सूर्यवंशी6 / 6

15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में धमाकेदार शुरुआत करते हुए इस एलीट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. वैभव ने भी आईपीएल में 3 बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है. वैभव ने 2026 के सीजन में ही दो बार 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन